⚠️ शैख़ैन के जलवे ह़ैदर की ज़ुबानी ⚠️
मौला ह़ैदरे कर्रार (रद़ियल्लाहु अ़न्हु) के ख़ास़ ख़ादिम सय्यिदुना अब्दे ख़ैर कहते हैं कि मैंने मौला अ़ली से पूछा:
"من أول الناس دخولا الجنة بعد رسول الله (ﷺ)؟"
"आक़ा (ﷺ 💚) के बाद जन्नत में सबसे पहले कौन दाख़िल होगा?"
मौला ने जवाब दिया:
"أبو بكر و عمر."
"अबू बक्र और उ़मर."
फिर मैंने पूछा:
"يا أمير المؤمنين! يدخلانها قبلك؟"
"ऐ अमीरल् मुअ्मिनीन! वो दोनों आप से पहले जन्नत में दाख़िल होंगे?"
मौला ने जवाब दिया:
"أى والذى فلق الحبة وبرأ النسمة! إنهما ليأكلان من ثمارها، و يرويان من مائها، و يتكئان على فرشها، و أني موقوف مع معاوية بالحساب."
"हाँ, उस (रब) की क़सम जिसने बीज को फाड़ा, और जान को पैदा किया!
वो दोनों जिस वक़्त जन्नत के फल खा रहे होंगे, और उसका पानी पी रहे होंगे, और उसके बिस्तरों पर टेक लगाए होंगे, उस वक़्त मैं मुआ़वियह के साथ हिसाब के मैदान खड़ा होऊँगा."
📙अल्-ह़ुज्जह फ़ी बयानिल् मह़ज्जह (इमाम अस़्फ़हानी), ह़दीस नं. 328, जिल्द नं. 2, पेज नं. 369-370, पब्लिकेशन: दारुर् रायह (रियाद), पहला एडीशन, 1419 हि./1999 ई.
📙फ़द़ाइलुस़् स़िद्दीक़ (इमाम उ़शारी), ह़दीस नं. 43, पेज नं. 67, पब्लिकेशन: दारुस़् स़ह़ाबह (त़ंत़ा), पहला एडीशन, 1413 हि./1993 ई.
__
मुह़म्मद क़ासिमुल् क़ादिरी अल्-अज़्हरी
03/08/26 ई.