CDP Previous Year Questions
1. अधिगम–क्षमता किससे प्रभावित नहीं होती है ?
Ans ➺ राष्ट्रीयता
2. किस अधिगम मनो-वैज्ञानिक ने बाल-अधिगम विकास में पुरस्कार को महत्त्व नहीं दिया है ?
Ans ➺ गृथरी
3. किस सिद्धांत के अनुसार बालक का गामक और भाषा सम्बन्धी विकास होता है ?
Ans ➺ विकास क्रम का सिद्धांत
4. स्व-केंद्रित अवस्था कब से कब तक होती है ?
Ans ➺ 3 से 6 वर्ष तक
5. माँ - बाप के साये से बाहर निकल अपने साथी बालकों की संगत को पसंद करना किस अवस्था से संबंधित है ?
Ans ➺ पूर्व बाल्यवस्था से
6. मानसिक परिपक्वता की ऊंचाइयों को छूने के लिये प्रयत्नरत रहना किस अवस्था से संबंधित है ?
Ans ➺ किशोरावस्था से
7. सीखने की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले कारक क्या - क्या हैं ?
Ans ➺ अनुकरण, प्रशंसा एवं निंदा, प्रतियोगिता
8. कक्षा में विद्यार्थियों को अधिगम के लिए प्रेरित करने हेतु किस युक्ति का अनुप्रयोग आप नहीं करते हैं ?
Ans ➺ उनकी अत्यधिक प्रशंसा करना
9. बुद्धि एवं सृजनात्मकता में किस प्रकार का सहसंबंध पाया गया है ?
Ans ➺ धनात्मक
10. कक्षा में अनुशासन बनाये रखने के लिए सर्वाधिक प्रभावशाली उपाय क्या है ?
Ans ➺ शिक्षण को रोचक एवं व्यवहारिक बनाना
11. जिन विद्यालयों में समेकित शिक्षा दी जाती है, उसके शिक्षकों को किस क्षेत्र विशेष में प्रशिक्षित करने चाहिए ?
Ans ➺ विशेष अवस्था वाले बच्चों को पहचान और शिक्षण
12. किस समूह के बच्चों को समायोजन की समस्या होती है ?
Ans ➺ कुशाग्र बुद्धि के बच्चे
13. शिक्षण प्रक्रिया में किसका भली प्रकार ध्यान रखना चाहिए ?
Ans ➺ विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता
14. बच्चों के सामाजिक विकास में किसका विशेष महत्त्व है।
Ans ➺ खेल
15. संवेग क्या है ?
Ans ➺ मन की उत्तेजित दशा को संवेग कहते है। जैसे – क्रोध , खुशी
16. कोलबर्ग का विकास सिद्धांत किससे संबंधित है ?
Ans ➺ नैतिक विकास
17. प्राथमिक स्तर पर मूल्यों की शिक्षा देने की सर्वोत्तम विधि क्या है ?
Ans ➺ अध्यापक के व्यवहार में मूल स्थापन
18. मूल्यों के वर्गीकरण में क्या सम्मिलित नहीं है ?
Ans ➺ येन केन प्रकारेण धनार्जन का मूल्य
19. व्यक्तित्व के संगठन का कैसा स्वरूप है ?
Ans ➺ मनोवैज्ञानिक - शारीरिक
20. आत्मकेंद्रित व्यक्ति कैसा होता है ?
Ans ➺ अन्तर्मुखी
21. अपने ऊर्जाबल (Libido) को बाहर की ओर अभिव्यक्त करने वाले व्यक्ति का प्रकार क्या होता है ?
Ans ➺ बहिर्मुखी व्यक्तित्व
22. कक्षा–4 का एक बच्चा सदैव चिंतित और कुंठित रहता है, आप क्या करेंगे ?
Ans ➺ स्वयं परामर्शदाता की भूमिका का निर्वाह करेंगे
23. भाषा विकास का सिद्धांत क्या नहीं है ?
Ans ➺ अतिरिक्त शक्ति का सिद्धांत
24. लिखने सम्बन्धी विकार को क्या कहते हैं ?
Ans ➺ डिस्ग्राफिया
25. बिने-साइमन परीक्षण द्वारा किसका मापन किया जाता है ?
Ans ➺ सामान्य बुद्धि का
26. ‘सामाजिक प्रत्याशाओं के अनुरूप व्यवहार की योग्यता का अधिगम सामाजिक विकास कहा जाता है ।’ यह कथन किसका है ?
Ans ➺ हरलॉक का
27. सीखने का सर्वाधिक उपर्युक्त अर्थ क्या है ?
Ans ➺ व्यवहार में परिमार्जन
28. ‘साइकोलॉजी’ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसके द्वारा किया गया था ?
Ans ➺ रुडोल्फ गॉइकिल (1590)
29. भारत में पहला मनोविज्ञान विभाग किस विश्वविद्यालय में स्थापित किया गया ?
Ans ➺ कलकत्ता विश्वविद्यालय
30. मनोविज्ञान की किस शाखा में पुनर्जन्म तथा अतीन्द्रिय घटनाओं का अध्ययन किया जाता है ?
Ans ➺ परा मनोविज्ञान