CDP Previous Year Question
------------------------------------------
1. मानव विकास निम्न में से किन दोनों योगदान का परिणाम है ?
A. अभिभावक एवं अध्यापक का
B. सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारकों का
C. वंशक्रम एवं वातावरण का
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans ➺ C
2. शारीरिक विकास का क्षेत्र क्या है ?
A. स्नायुमण्डल
B. स्मृति
C. अभिप्रेरणा
D. समायोजन
Ans ➺ A
3. समस्या के अर्थ को जानने की योग्यता, वातावरण के दोषों, कमियों एवं रिक्तियों के प्रति सजगता निम्न में से किसकी विशेषता है ?
A. प्रतिभाशाली बालकों की
B. सामान्य बालकों की
C. सृजनशील बालकों की
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans ➺ C
4. शरीर के आकार में वृद्धि क्यों होती है ?
A. शारीरिक और गत्यात्मक विकास
B. संवेगात्मक विकास
C. संज्ञानात्मक विकास
D. नैतिक विकास
Ans ➺ A
5. निम्न में से कौन-सा कथन किसी व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को उत्तम रुप से प्रदर्शित करता है ?
A. पूर्ण अभिव्यक्ति, संगतिकरण और सामान्य लक्षण की ओर निर्देशन
B. मानसिक विकारों का ना होना
C. व्यक्तित्व के विकारों से मुक्ति
D. उपरोक्त में से सभी
Ans ➺ A
6. व्यवहार का ' करना ' पक्ष में क्या आता है ?
A. सीखने के गतिक क्षेत्र
B. सीखने के भावनात्मक क्षेत्र
C. सीखने के मनोवैज्ञानिक क्षेत्र
D. सीखने के संज्ञानात्मक क्षेत्र
Ans ➺ A
7. जिन इच्छाओं की पूर्ति नहीं होती, उनका भंडार गृह निम्न में से कौन सा है ?
A. इदम्
B. अहम्
C. परम् अहम्
D. इदम् एवं अहम्
Ans ➺ A
8. गर्भ में बालक को विकसित होने में कितने दिन लगते हैं ?
A. 150
B. 280
C. 390
D. 640
Ans ➺ B
9. बालक प्रसंगबोध परीक्षण 3 वर्ष से 10 वर्ष की आयु के बालकों के लिए बनाया गया है इस परीक्षण कार्ड में किसको प्रतिस्थापित किए गए हैं ?
A. सजीव वस्तुओं के स्थान पर निर्जीव वस्तुओं को
B. लोगों के स्थान पर जानवरों को
C. पुरुषों के स्थान पर महिलाओं को
D. वयस्क के स्थान पर बालकों को
Ans ➺ B
10. निम्नलिखित में कौन - सा सूक्ष्म गतिक कौशल का उदाहरण है ?
A. चढ़ना
B. फुदकना
C. दौड़ना
D. लिखना
Ans ➺ D
11. बच्चे के विकास के सिद्धांतों को समझना शिक्षक निम्न में से कैसे सहायता करता है ?
A. शिक्षार्थी की अधिक पृष्ठभूमि को पहचानने में
B. शिक्षार्थियों को क्यों पढ़ाना चाहिए—यह औचित्य स्थापित करने में
C. शिक्षार्थियों की भिन्न अधिगम शैलियों को प्रभावी रूप से संबोधित करने में
D. शिक्षार्थी के सामाजिक स्तर को पहचानने में
Ans ➺ C
12. बच्चों के संज्ञानात्मक विकास को सबसे अच्छे तरीके से कहाँ परिभाषित किया जा सकता है ?
A. खेल के मैदान में
B. विद्यालय एवं कक्षा में
C. आँडिटोरियम में
D. गृह में
Ans ➺ B
13. शिक्षार्थियों को किसके लिए प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए ?
A. समूह-कार्य में दूसरे शिक्षार्थियों के साथ सक्रिय रूप से अंतः क्रिया करने में
B. अधिक से अधिक पाठ्य-सहगामी क्रियाओं में हिस्सा लेने में
C. शिक्षक जो पूछ सकते हैं उन सभी प्रश्नों के उत्तर को याद करने के लिए
D. कक्षा के अंदर और बाहर अधिक-से-अधिक प्रश्न पूछना
Ans ➺ C
14. ध्वनि संबंधी जागरूकता निम्नलिखित में से किस क्षमता से सम्बन्धित है ?
A. ध्वनि संरचना पर चिंतन करना व उसमें हेर - फेर करना
B. सही - सही व धाराप्रवाह बोलना
C. जानना, समझना व लिखना
D. व्याकरण के नियमों में दक्ष होना
Ans ➺ A
15. इनमें से कौन-सा रचनात्मक आकलन के लिए उपकरण नहीं है ?
A. मौखिक प्रश्न
B. सत्र परीक्षा
C. प्रश्नोत्तरी और खेल
D. दत्त कार्य
Ans ➺ B
May 14, 2026 1.6K 6