CTET UPTET SUPERTET MPTET REET RTET BTET DSSSB TGT PGT KVS Notes & Previous Year Question Paper: post #6783 — TG.ME

CDP Previous Year Question
------------------------------------------
1. विद्यार्थियों में सामाजिक विकास विकसित करने हेतु एक अध्यापक को क्या करना चाहिए ?
A. विद्यार्थियों के व्यक्तिगत रुचियों को जानना चाहिए।
B. विद्यार्थियों के शारीरिक विकास को जानना चाहिए।
C. विद्यार्थियों के सभी पक्षों को जानना चाहिए।
D. विद्यार्थियों के कार्य निष्पादन को जानना चाहिए।
Ans ➺ C

2. विकास निम्न में से कैसा परिवर्तन है ?
A. गुणात्मक
B. रचनात्मक
C. गणनात्मक
D. नकारात्मक
Ans ➺ A

3. शब्द ‘IDENTICAL ELEMENTS’ (समान तत्व) निम्न से किससे गहन संबंध रखता है ?
A. समान परीक्षा
B. सहयोगियों से ईर्ष्या
C. अधिगम स्थानान्तरण
D. समूह निर्देशन
Ans ➺ C

4. संकल्पनाओं की व्यवस्थित प्रस्तुति विकास के निम्नलिखित में से किन सिद्धांतों के साथ संबंधित हो सकती है ?
A. विकास के परिणामस्वरूप वृद्धि होती है
B. विकास विषमजातीयता से स्वायत्तता की ओर अग्रसर होता है
C. विद्यार्थी विभिन्न दरो पर विकसित होते हैं
D. विकास सापेक्ष रूप से क्रमिक होता है
Ans ➺ D

5. स्फूर्ति कौन सी अवस्था को कहा जाता है ?
A. शैशवावस्था
B. किशोरावस्था
C. प्रौढ़ावस्था
D. बाल्‍यावस्‍था
Ans ➺ D

6. मानवीय मूल्यों, जो प्रकृति में सार्वत्रिक है, के विकास का अर्थ क्या है ?
A. मतारोपण
B. अंगीकरण
C. अनुकरण
D. अभिव्यक्ति
Ans ➺ D

7. वातावरण वह बाहरी शक्ति है, जो हमें प्रभावित करती है। यह कथन किसने कहा है ?
A. वुडवर्थ
B. रॉस
C. एनास्टसी
D. इनमें से कोई नही
Ans ➺ B

8. यदि शिक्षार्थी पाठ के दौरान लगातार गलतियां करते हैं, तो शिक्षक को निम्नलिखित में से क्या करना चाहिए ?
A. अनुदेशन कार्य, समय-सारणी अथवा बैठने की व्यवस्था में परिवर्तन करना चाहिए
B. पाठ को कुछ समय के लिए छोड़ देना चाहिए और कुछ समय के बाद वापस जाना चाहिए
C. गलतियां करने वाले शिक्षार्थियों की पहचान करनी चाहिए और उनके बारे में प्राचार्य से बात करनी चाहिए
D. गलतियां करने वाले शिक्षार्थियों को कक्षा-कक्ष से बाहर खड़ा कर देना चाहिए
Ans ➺ A

9. संवेदना ज्ञान की पहली सीढ़ी है, यह कथन किसका है ?
A. मानसिक विकास है।
B. शारीरिक विकास है।
C. ध्यान का विकास है।
D. भाषा का विकास है।
Ans ➺ A

10. एक कक्षा में वैयक्तिक भिन्नताओं के क्षेत्र निम्न में से कैसा हो सकते हैं ?
A. रुचियों के
B. सीखने के
C. चरित्र के
D. यह सभी
Ans ➺ D

11. मानव विकास के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन गलत है ?
A. विकास पूर्वानुमेय होता है।
B. विकास सामान्य से विशिष्ट की ओर होता है।
C. विकास रेखीय होता है।
D. विकास निरंतर होने वाली प्रक्रिया है।
Ans ➺ C

12. समायोजन शिक्षा का मुख्य कार्य क्या है ?
A. विद्यालय ना आने वाले बच्चों को विद्यालय में लाना
B. विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मुख्यधारा में लाना
C. विशेष व सामान्य बच्चों को साथ पढ़ने की सुविधा देना
D. उपरोक्त सभी
Ans ➺ D

13. शारीरिक विकास का क्षेत्र निम्न में से कौन सा है ?
A. स्नायुमण्डल
B. मांसपेशियों में वृद्धि
C. एंडोक्राइन ग्‍लैण्‍ड्स
D. उपरोक्‍त सभी
Ans ➺ D

14. बच्चे की बुद्धि लब्धि 90 से 110 के मध्य है तो वह कैसा बुद्धि वाला है ?
A. सामान्य बुद्धि
B. प्रखर बुद्धि
C. उत्कृष्ठ बुद्धि
D. प्रतिभाशाली
Ans ➺ A

15. निम्नलिखित में से कौन सा वंशानुक्रम का निकाय नही है ?
A. समानता
B. भिन्नता
C. प्रत्यागमन
D. अभिप्रेरणा
Ans ➺ D
May 15, 2026 1.7K 5