CTET UPTET SUPERTET MPTET REET RTET BTET DSSSB TGT PGT KVS Notes & Previous Year Question Paper: post #6788 — TG.ME

CDP Previous Year Questions

1. एक परिस्थिति में अर्जित ज्ञान का दूसरी परिस्थिति में उपयोग क्या कहलाता है ?
Ans ➺ सीखने में स्थानांतरण

2. अनुभव द्वारा व्यवहार में परिवर्तन क्या कहलाता है ?
Ans ➺ सीखना

3. विकास की किस अवस्था में बुद्धि का अधिकतम विकास होता है ?
Ans ➺ किशोरावस्था

4. शिशु का अधिकांश व्यवहार किसपर आधारित होता है ?
Ans ➺ मूल प्रवृत्ति पर

5. अंतर्दृष्टि (सूझ) द्वारा सीखने के सिद्धांत में कोहलर ने किसपर प्रयोग किया था ?
Ans ➺ वनमानुषों पर

6. अधिगम में, किसने प्रभाव का नियम दिया था ?
Ans ➺ थार्नडाइक

7. किस विधि का उपयोग स्मृती के मापन के लिए नहीं किया जाता है ?
Ans ➺ तार्किक विधि

8. प्रासंगिक अंतर्बोध परीक्षण (T.AT) का विकास किसके द्वारा किया गया था ?
Ans ➺ मरे

9. कक्षा शिक्षण में पाठ प्रस्तावना सोपान सीखने के किस नियम पर आधारित है ?
Ans ➺ तत्परता का नियम

10. अभिप्रेरणा का वर्गीकरण कैसा होता है ?
Ans ➺ जन्मजात तथा अर्जित

11. कौन सा मत अंतदृष्टि द्वारा सीखने की व्याख्या करता है ?
Ans ➺ गेस्टाल्टवाद

12. किस मनोवैज्ञानिक ने सीखने की सामग्री के रूप में निरर्थक शब्दों का प्रयोग किया ?
Ans ➺ ऐबिंगहॉस

13. पढने सम्‍बन्‍धी विकार को क्‍या कहते हैं ?
Ans ➺ डिस्‍लैक्सिया

14. शारीरिक वृद्धि और विकास को क्या कहते हैं ?
Ans ➺ अभिवृद्धि

15. ‘चिंतन संज्ञानात्मक पक्ष में एक मानसिक क्रिया है ।’ यह कथन किसके द्वारा दिया गया है ?
Ans ➺ रॉस द्वारा

16. बाल मनोविज्ञान के आधार पर कौन-सा कथन सर्वोत्तम है ?
Ans ➺ प्रत्येक बच्चा विशिष्ट होता है ।

17. बाल मनोविज्ञान का केंद्र बिंदु क्या है ?
Ans ➺ बालक

18. संवेग शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है ?
Ans ➺ उत्तेजना या भावों में उथल-पुथल

19. कौशल सीखने की पहली अवस्था क्या है ?
Ans ➺ अनुकरण

20. मानसिक आयु के प्रत्यय का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया ?
Ans ➺ बिने-साइमन

21. वर्णों के उस समूह को, जिससे कोई निश्चित अर्थ निकाला हो, क्या कहा जाता है ?
Ans ➺ शब्द

22. परिवार किसका साधन है ?
Ans ➺ अनौपचारिक शिक्षा का

23. ‘सामाजिक प्रत्याशाओं के अनुरूप व्यवहार की योग्यता का अधिगम सामाजिक विकास कहा जाता है ।’ यह कथन किसका है ?
Ans ➺ हरलॉक का

24. सीखने का सर्वाधिक उपर्युक्त अर्थ क्या है ?
Ans ➺ व्यवहार में परिमार्जन

25. गणित सम्‍बन्‍धी विकार को क्‍या कहते हैं ?
Ans ➺ डिस्‍कैल्‍कुलिया

26. प्राथमिक स्तर पर मूल्यों की शिक्षा देने की सर्वोत्तम विधि क्या है ?
Ans ➺ अध्यापक के व्यवहार में मूल स्थापन

27. मूल्यों के वर्गीकरण में क्या सम्मिलित नहीं है ?
Ans ➺ येन केन प्रकारेण धनार्जन का मूल्य

28. व्यक्तित्व के संगठन का स्वरूप क्या है ?
Ans ➺ मनोवैज्ञानिक - शारीरिक

29. अधिगम अन्‍तरण से क्‍या तात्‍पर्य है ?
Ans ➺ किसी पूर्व ज्ञान के आधार पर नये ज्ञान को सीखना अधिगम अन्‍तरण कहलाता है।
Example- साईकल चलाने वाला व्‍यक्ति स्‍कूटर चलाना जल्‍दी सीख जाता है।

30. संवेदी गत्‍यात्‍मक अवस्‍था को और किस नाम से जाना जाता है ?
Ans ➺ इंद्रीयजन ज्ञान की अवस्‍था
May 20, 2026 2.1K 2