आज हमारे एक व्हाट्सएप ग्रुप में एक मोदी विरोधी ज़ोंबी हैं जो किसी भी… — 360 Degrees — TG.ME

आज हमारे एक व्हाट्सएप ग्रुप में एक मोदी विरोधी ज़ोंबी हैं जो किसी भी बहाने से मोदी की आलोचना करना नहीं चूकते , की पोस्ट आई के सुभाष चंद्रा का 22000 करोड़ का लोन मोदी जी की सरकार ने 6.5 करोड़ में सेटल कर दिया। सुनकर दिमाग भन्नाया और हमने क्योंकि 21 अगस्त के बाद से अब मोदी जी को हर बात पर डिफेंड करने का मन नहीं करता और बुराई कर दी सरकार की के बहुत गलत बात है। परन्तु मोदी जी में लाख बुराई सही वो भ्रष्टाचार को लेकर बहुत सख्त हैं तो मै AI के साथ लग गया इस मुद्दे पर डाटा निकालने में । AI भी आसानी से उत्तर नहीं देता उसे कई सारे कमांड देने पड़े तब उसने जो उत्तर दिया उसे पढ़कर माथा पीटा मैने के मै कैसे इस प्रोपोगंडा का शिकार हो गया। दरसल ये लोन 17000 करोड़ का 2015 में सैंक्शन हुआ और 2016 में डिस्बर्स हुआ और 2019 में डिफॉल्ट भी हो गया। जब डिफॉल्ट हुआ तो इन्सॉल्वेंसी में जाने के बाद सुभाष चंद्रा की कंपनियों की नीलामी हुई । अपनी कम्पनियों के गारंटर भी यही थे । नीलामी में कंपनियों को बेचने के बाद भी 17000 करोड़ में से सुभाष चंद्रा पर देनदारी बचा 170 करोड़ । जिस पर ब्याज पर ब्याज और पैनल्टी लगकर वो हो गया 2026 आते आते 22000 करोड़ । अब जब इनसॉल्वेंसी में केस जाता है तो बैंक ग्राहक से जो मिल जाता है उसी में सेटल कर के केस खत्म करने की कोशिश करता है। सुभाष चंद्रा ने 6.5 करोड़ में इसे सेटल करने की पेशकश की जिसे जितने भी लेनदार थे उनमें से 80% ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जिसे आप सभी लोग आज की सनसनीखेज खबर में पड़ रहे है के मोदी ने घोटाला कर दिया।
अब याद कीजिए 2014 से पहले का समय जब लोन को चुकाने के लिए लोन और फिर से न चुका पाने के कारण एक और लोन दे दिया जाता था। कुछ विशिष्ट लोगों का फोन जाता था बैंक के मुखिया के पास लोन पास करने के लिए और लोन डिस्बर्स एक फोन कॉल पर हो जाया करता था।
मोदी जी ने इन्सॉल्वेंसी कानून ऐसा बनाया के कोई भी लोन लेकर भाग न सके। उसकी प्रॉपर्टी जब्त कर के लोन की वसूली की जाए । यही सुभाष चंद्रा आज मौज में होते यदि कांग्रेस सरकार होती क्योंकि उन्हें उनका लोन चुकाने के लिए फिर से लोन मिल जाता भले ही इकोनॉमी देश की गर्त में चली जाती ।

किसी भी It सेलिया की पोस्ट नहीं आई है इस पर अभी तक । उनके प्रेमी नमो एक्ट लगाने वाले ने भी डिफेंड नहीं किया मोदी सरकार को। डिफेंड करने के लिए एक सवर्ण बनिए को ही आगे आना पड़ रहा है। मोदी जी सवर्णों के बिना गुजारा नहीं है आपका।
सही रास्ता पकड़िए । जिनके लिए आप अपने मुख्य वोटर को नाराज करने में लगे है वो आपको वोट नहीं देने वाले।
👍84❤30👎4🤔2💯2
August 27, 2026 2.6K 11 9