सभी आशार्थी ध्यान दें कि अभी भी लगभग 200 कार्यालयों के द्वारा अपनी… — बेरोजगारी भत्ता, बीकानेर (Berojgari Bhatta Bikaner) — TG.ME

बेरोजगारी भत्ता, बीकानेर (Berojgari Bhatta Bikaner)अंतिम अवसर..!! जो संस्था प्रधान/अधिकारी अपनी SSO ID किन्‍हीं तकनीकी कारणों से अभी तक EEMS 2.0 पोर्टल पर मैप नहीं करवा पाये हैं उनको अंतिम अवसर देते हुए दिनांक 24.07.2026 तक ऑनलाईन कैम्प लगाकर आईडी मैप करवाई जा रही है। SSO ID मैप नहीं करवाने पर उनके कार्यालय…
सभी आशार्थी ध्यान दें कि अभी भी लगभग 200 कार्यालयों के द्वारा अपनी एसएसओ आईडी मैप नहीं करवायी गई है। रोजगार कार्यालय द्वारा मैपिंग हेतु समस्त प्रयास किए जा रहे हैं तथा किसी भी संस्थान को यदि मैपिंग में कोई तकनीकी सहयोग की आवश्यकता है तो दी जा रही है। चूँकि हो सकता है कि गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक स्थित विद्यालयों में राजकीय आदेश नहीं पहुँचा हो, तो वो आपके माध्यम से भी पहुँचाया जा रहा है।

चूँकि आप प्रतिदिन इंटर्नशिप कर रहे हैं तथा सबंधित कार्यालय/स्कूल/हॉस्पिटल के राजकीय कार्मिक के निरंतर सम्पर्क में हैं, अतः आप सभी आशार्थी पुनः ध्यान दें कि आप अपने संस्थान में यह सुनिश्चित करें कि आप जहाँ भी इंटर्नशिप कर रहे हैं वहाँ के किसी एक अधिकारी-कर्मचारी द्वारा अपनी एसएसओ आईडी मैप करवा ली है।
शीघ्र ही ऐसे संस्थानों की सूची आपके साथ शेयर की जाएगी जिनके द्वारा अभी भी मैपिंग नहीं करवायी गई है।

कुछ ऐसी भी स्थितियां हो सकती है कि संस्था प्रधान का स्थानातरण हो गया है तो उनके स्थान पर दूसरे अधिकारी की आईडी को मैप किया जाना है, अतः आप सब इसमें जितना अधिक सहयोग करेंगे उतना ही जल्दी हम 100% id map कर सकेंगे और आपकी शेष माह की उपस्थिति वेरीफाई कर सकेंगे।

ऊपर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर दी गई जानकारी केवल उन्ही की भेजें जिनकी आईडी या तो मैप नहीं हुई है या ट्रांसफर के कारण दूसरी आईडी मैप करनी है।
❤7👍2🥰2👏1
July 23, 2026 5.2K 7