बेरोजगारी भत्ता हेतु बीकानेर के विभिन्न कार्यालयों/विद्यालयों में इंटर्नशिप कर रहे प्रार्थियों की माह अप्रेल, मई, जून 2026 की उपस्थिति तथा माह फरवरी, मार्च, 2026 की सैंड बैक उपस्थिति नए पोर्टल पर सबमिट करने हेतु समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को श्रीमान् जिला कलक्टर महोदय तथा इस कार्यालय द्वारा उनकी आईडी मैप करवाने हेतु विभिन्न माध्यमों से कईं बार सूचित किया जा चुका है परन्तु खेद का विषय है कि संलग्न पीडीएफ फाइल में अंकित कार्यालयों/विद्यालयों द्वारा आज दिनांक तक भी अपनी आईडी मैप करवाने के सम्बन्ध में कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। अतः इन कार्यालयों/विद्यालयों में इंटर्नशिप कर रहे प्रार्थी अपने संस्था प्रधान को तुरन्त अवगत करवावें कि वे अपनी आईडी हमारे व्हाट्सएप्प हैल्पलाईन नम्बर 8279177414 पर आज ही अपना विवरण भेजकर अपनी आईडी मैप करवा लेवें। विवरण की जानकारी पूर्व के मैसेज में दी जा चुकी है।
-संभागीय रोजगार कार्यालय, बीकानेर।
16
11
2
2
2July 24, 2026 6.7K 10