इंटर्नशिप कार्यालय के परिवर्तन हेतु सूचना
नवीन पोर्टल के अनुसार माह अप्रेल-2026 से उपस्थिति प्रमाण पत्र कार्यालयाध्यक्ष द्वारा सबमिट किये जाने के कारण अब से इंटर्नशिप कार्यालय के परिवर्तन हेतु प्रार्थी को प्रत्येक महीने की 25 तारीख से महीने की अंतिम तारीख तक (राजकीय कार्य दिवस में) कार्यालय में व्यक्तिगत उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने पर बदला जा सकेगा तथा आगामी माह की 1 तारीख से नये कार्यालय में ज्वॉइन करना होगा। इंटर्नशिप कार्यालय परिवर्तित महीने के बीच के दिनों में नहीं किया जा सकेगा।
इंटर्नशिप का स्थान बदलवाने हेतु ठोस कारण होना चाहिए, उसके बिना परिवर्तन नहीं होगा।
1. एक ही गांव में इंटर्नशिप नहीं बदली जाएगी।
2. इंटर्नशिप स्थान यदि कम दूरी पर है, तो नहीं बदला जाएगा।
3. विवाह हो जाने के कारण महिला अभ्यर्थी का स्थान/गांव परिवर्तन होने पर बदला जा सकता है।
4. यदि कोई कोचिंग के लिए अन्य स्थान पर किराए का कमरा लेकर रह रहा हो, तो कोचिंग रसीद/प्रमाण के आधार पर बदला जा सकेगा।
उपरोक्त दिए गए कारणों में रहने का स्थान बदलने पर उसका डॉक्यूमेंट (प्रूफ) देना होगा। प्रार्थी की मनमर्जी से इंटर्नशिप का कार्यालय बदला नहीं जा सकेगा। इंटर्नशिप कार्यालय केवल एक बार ही बदला जा सकेगा। दोबारा बदलना संभव नहीं होगा।
इंटर्नशिप विभाग परिवर्तन के लिए पिछले महीनों के समस्त Original उपस्थिति प्रमाण पत्रों सहित स्वयं प्रार्थी को उपस्थित होना आवश्यक है ।
27
2
2
1
1August 4, 2026 4.9K 8