अंतिम अवसर..!! जो संस्था प्रधान/अधिकारी अपनी SSO ID किन्‍हीं तकनीकी… — बेरोजगारी भत्ता, बीकानेर (Berojgari Bhatta Bikaner) — TG.ME

अंतिम अवसर..!!
जो संस्था प्रधान/अधिकारी अपनी SSO ID किन्‍हीं तकनीकी कारणों से अभी तक EEMS 2.0 पोर्टल पर मैप नहीं करवा पाये हैं उनको अंतिम अवसर देते हुए दिनांक 24.07.2026 तक ऑनलाईन कैम्प लगाकर आईडी मैप करवाई जा रही है। SSO ID मैप नहीं करवाने पर उनके कार्यालय में इंटर्नशिप कर रहे प्रार्थियों की माह अप्रेल, मई, जून 2026 की उपस्थिति तथा माह फरवरी, मार्च, 2026 की सैंड बैक उपस्थिति नए पोर्टल पर सबमिट नहीं होने पर उनको बेरोजगारी भत्ता का भुगतान नहीं हो पायेगा। मुख्यालय द्वारा 01 अगस्त, 2026 से उक्त महीनों (फरवरी, मार्च, अप्रेल, मई, जून 2026) की उपस्थिति सबमिट करने का ऑप्शन बन्द किया जा सकता है।
अतः बीकानेर जिले में बेरोजगारी भत्ता हेतु जिन राजकीय कार्यालयों/संस्थानों में प्रार्थी इंटर्नशिप कर रहें हैं, वे समस्त संस्था प्रधान/अधिकारी, रोजगार कार्यालय के व्हाट्सएप्प हैल्पलाईन नम्बर 8279177414 पर नीचे दिये गए विवरण के अनुसार मात्र 3 सूचनाएं मैसेज करके अपनी आईडी इस ऑनलाईन कैम्प के माध्यम से आज ही मैप करवा लेवें ताकि योजना के नोडल अधिकारी श्रीमान् जिला कलक्टर, बीकानेर को प्रगति से अवगत करवाया जा सके।
❤14🏆2👍1🥰1
July 21, 2026 4.5K 25