Britain should learn from India’s healthcare system, with NHS England… — 360 Degrees — TG.ME

Britain should learn from India’s healthcare system, with NHS England chair Dr Penny Dash saying India could soon become a global model for healthcare delivery through technology

चमचे नहीं मानेंगे... कहेंगे कि यह AI है.

भारत के Healthcare Sector में अभी ढेरों सुधार होने हैं.... और इसमें अभी भी कई सालों और दशको भी लग सकते हैं.

लेकिन.... फिर भी एक बात सही है.. कि भारत का Healthcare System कई मामलों में पश्चिमी देशों के healthcare system से बेहतर है.

चाहे cost effective Medical सुविधा हो..... या सुलभता हो.... या फिर जरूरत के समय Emergency सुविधाएं हो..... भारत इन सभी में कहीं बेहतर है.

आपको सर में दर्द हो.... पेट में दर्द हो.... या कोई बेहद गंभीर बीमारी हो..... आप Emergency वार्ड में जाइये... आपको तुरंत इलाज मिलता है.... बाहर के देशों में यह संभव नहीं.

Universal and Affordable Healthcare की तरफ कुछ कदम उठाये गए हैं पिछले एक दशक में... इनकी coverage बढे... और यह सभी को सुलभ हो जाए... तो क्रांति आ जायेगी भारत में.

बाकि Exceptions हर जगह होते हैं... हमारे यहाँ भी.. बाहर भी... Negligence हर जगह होती हैं... हमारे यहाँ भी.. बाहर भी.

मैं अमेरिकी और यूरोप के बड़े बड़े Healthcare Service Providers के साथ काम कर चुका हूँ... अभी भी कर रहा हूँ..... Negligence, Malpractices, Patient death के मामलों में कितने अरबों की penalty pay करते हैं ये लोग... सब पता है.

बाकि भारत का भविष्य उज्जवल है..... थोड़ी और मेहनत करनी है.. सुधार करने हैं.... हम परफेक्ट तो नहीं... लेकिन एक sustainable और affordable Healthcare System बना सकते हैं.
❤43👍13
September 4, 2026 852 2 3