बाबा रामदेव कई बार बड़े अच्छे काम भी कर देते हैं
पिछले दिनों से बाबा और कंगना राणावत के बीच वाक्-युद्ध चल रहा था।
तो आज रक्षाबंधन के दिन बाबा ने अपनी तरफ से संबंध सुधार की शुरुआत की।
उन्होंने कंगना को "छोटी बहन" संबोधित करते हुए आज के दिन मिठाई और शगुन भेजा।
हमारे यहाँ बहनों को शगुन और मिठाई भेजने की रीत भी है.
बाबा उम्र में बड़े भी हैं तो पहल करने का दायित्व भी उन्हीं का था... जब आप एक ही खेमे के योद्धा हों तो आपसी लड़ाई जितनी जल्द खत्म हो उतना अच्छा।
अब देखते हैं कंगना शगुन स्वीकार कर खुद भी बड़प्पन दिखाती हैं या नहीं...
वैसे दिखाना चाहिए... इसी में उनकी भी वाहवाही है!

121
43
3
2August 28, 2026 2.6K 5 3