✓®
थक गए हो तो थकन छोड़ के जा सकते हो
तुम मुझे वाक़ि' अतन छोड़ के जा सकते हो
तुम से बातों में कुछ इस दर्जा मगन होता हूँ
मुझ को बातों में मगन छोड़ के जा सकते हो
जाने वाले से सवालात नहीं होते मियाँ
तुम यहाँ अपना बदन छोड़ के जा सकते हो
जाना चाहो तो किसी वक़्त भी ख़ुद से बाहर
अपने अंदर की घुटन छोड़ के जा सकते हो...!!
~ अम्मार इक़बाल


