अत्यावश्यक सूचना
रोजगार विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-2021 के अन्तर्गत इन्टर्नशिप कर रहे प्रार्थियों की प्रथम उपस्थिति (ज्वॉइनिंग रिपोर्ट) एवं मासिक इन्टर्नशिप उपस्थिति प्रमाण पत्र पूर्व में एक प्रपत्र में जारी किया जाता था। योजना के सफल संचालन हेतु माह अप्रेल 2026 से उक्त Report विभाग/कार्यालय/विद्यालय/केन्द्र इत्यादि के अधिकारी अथवा अधिकृत वरिष्ठतम कार्मिक द्वारा स्वयं की SSO ID से EEMS 2.0 पोर्टल पर Submit की जायेगी जिसके लिये कार्यालयाध्यक्ष/वरिष्ठतम कार्मिक (जो कि उपस्थिति प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने हेतु अधिकृत हैं), की SSO ID को EEMS 2.0 पोर्टल पर मैप किया जा रहा है।
इस हेतु योजना के नोडल अधिकारी श्रीमान् जिला कलक्टर, बीकानेर के पत्रांक मु.म.यु.स.यो./2021/746 दिनांक 25.06.2026 (जो कि इस ग्रुप में पोस्ट किया जा चुका है) द्वारा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को आईडी मैप करवाने की प्रक्रिया सहित निर्देशित किया गया था परन्तु खेद का विषय है कि कुछ कार्यालयों/विद्यालयों/अन्य संस्थानों द्वारा 10 दिवस से अधिक समय के पश्चात् भी आईडी मैप करवाने के सम्बन्ध में अब तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है।
चुंकि वर्तमान में Urgent Letter ऑनलाईन/व्हाट्सएप्प अथवा अन्य सोशल मिडिया समूहों के माध्यम से प्रसारित किये जाते हैं, अतः उक्त पत्र व्यक्तिगत रूप से एक-एक कार्यालयाध्यक्ष को प्रेषित नहीं किया जा सकेगा।
आईडी मैपिंग नहीं कर रहें कार्यालयाध्यक्षों के विवरण सहित श्रीमान् जिला कलक्टर, बीकानेर को प्रगति से अवगत करवाया जाना है, अतः रोजगार विभाग के टेलीग्राम चैनल एवं व्हाट्सएप्प समूह में जुड़े समस्त प्रार्थी अपने-अपने कार्यालयाध्यक्ष को उक्त सन्देश तुरन्त भेज देवें, जिससे वे अपनी आईडी शीघ्र मैप करवाकर इंटर्नशिप कर रहे प्रार्थियों की उपस्थिति Submit कर सके।
-संभागीय रोजगार कार्यालय, बीकानेर।
22
2
2
1July 7, 2026 7.1K 22