आज कुछ विद्यालयों में अप्रैल माह की उपस्थिति के सबंध में पोर्टल पर आ… — बेरोजगारी भत्ता, बीकानेर (Berojgari Bhatta Bikaner) — TG.ME

आज कुछ विद्यालयों में अप्रैल माह की उपस्थिति के सबंध में पोर्टल पर आ रही समस्या के बारे में बताया गया है
अतः सभी आशार्थी ध्यान दें कि वर्तमान में चूँकि पोर्टल बंद था इसलिए इस समस्या का निदान करके अप्रैल माह की उपस्थिति को भी दर्ज करने के लिए खोल दिया गया है और अप्रैल माह की उपस्थिति अब पोर्टल पर संस्था प्रधान की sso id से दर्ज की जा सकती है

आगामी माह से दो माह से अधिक पुरानी उपस्थिति किसी भी स्थिति में पोर्टल पर दर्ज नहीं की जा सकेगी

अतः आप सब आशार्थियों को पुनः सूचित किया जाता है कि अपने कार्यालय अथवा स्कूल / चिकित्सालय के अधिकारी से तुरंत सम्पर्क करके सबंधित अधिकारी की sso id को eems 2.0 पर मैप करवायें और अप्रैल से जून माह तक की उपस्थिति दर्ज करवायें
👏15❤7👍4👌1
July 1, 2026 7.6K 30