सभी आशार्थी ध्यान दें
रोजगार विभाग के नए EEMS 2.0 पोर्टल को लाइव कर दिया गया है
इस पोर्टल के माध्यम से बेरोजगारी भत्ता योजना के अन्तर्गत इंटर्नशिप कर रहे सभी आशार्थियों की उपस्थिति अब सबंधित कार्यालय अथवा स्कूल के संस्था प्रधान की sso id से ऑनलाइन ही दर्ज की जानी है इसके लिए किसी प्रपत्र की आवश्यकता अर्थात् आपको किसी उपस्थिति को कागज पर प्राप्त नहीं करना है
इसकी प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी
1. आप जिस संस्थान /कार्यालय / विद्यालय में कार्यरत हैं वहाँ के अधिकारी / प्राचार्य/ प्रधानाध्यापक को स्वयं की sso आईडी से लॉगिन करना होगा
2. उसके पश्चात G to G में उपलब्ध eems2.0 portal पर अपने आप को रजिस्टर करना होगा जिसमें दी गई जानकारी यथा sso id नाम पदनाम मोबाइल नंबर तथा आधार कार्ड के अनुसार नाम आदि भरने होंगे
3. उक्त जानकारी सबमिट करते ही रोजगार कार्यालय को प्राप्त हो जाएगी जिसके द्वारा उक्त sso id का वेरिफिकेशन किया जा कर अप्रूव कर दिया जाएगा
4. यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया केवल एक बार की जानी है उसके पश्चात प्रति माह उपस्थिति दी जा सकेगी
5. अप्रूवल के पश्चात सबंधित इंटर्नशिप विभाग की अधिकारी की sso आईडी से लॉगिन करने पर EEMS 2.0 पोर्टल में लॉगिन करने पर उस कार्यालय अथवा स्कूल की आईडी पर पोर्टल पर वो सभी इंटर्न दिखायी देंगे जो उन्हें आवंटित किए गए हैं
6. तत्पश्चात पोर्टल पर दिए गए दिशा निर्देशों के आधार पर संस्था प्रधान द्वारा उपस्थिति पोर्टल पर ही दर्ज की जाएगी और अपने आप उपस्थिति प्रमाण पत्र जेनेरेट हो जाएगा तथा रोजगार विभाग को प्राप्त हो जाएगा
7. उपस्थिति दर्ज होने पर सबंधित इंटर्न को भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सूचना प्राप्त हो जाएगी
8. उपस्थिति प्रमाण पत्र को देखने के लिए प्रार्थी अपनी sso id से वेब लॉगिन ( अर्थात् कंप्यूटर के माध्यम से ) करके देख सकते हैं ( अभी मोबाइल एप्लीकेशन उपलब्ध नहीं है जो शीघ्र ही शुरू हो जाएगी )
30
5June 23, 2026 9.2K 50