
❖ *कुम्भास्वामी मंदिर ( मामादेव मंदिर )-* कुम्भलगढ़ में स्थित कुम्भास्वामी मंदिर एक विष्णु मंदिर है जिसे महाराणा कुम्भा ने बनवाया था। इस मंदिर के प्रांगण के बाहर कुम्भा ने कान्हा व्यास (ओझा के अनुसार महेश) से शिलाओं पर कुम्भलगढ़ प्रशस्ति खुदवायी थी। ये शिलाएँ आज उदयपुर संग्रहालय में सुरक्षित हैं। ♥️👍