*प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना* कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य योवाओं को *भारत की शीर्ष 500 कंपनीयों* में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान कर रोजगारपरक बनाना हैं। यह कार्यक्रम योवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में वास्तविक जीवन के व्यवसायिक वातावरण से अवगत करवाना है, जिससे उन्हें व्यावहारिक कौशल एवं कार्यानुभव प्राप्त करने में मदद मिले। साथ ही इंटर्नशिप के दौरान उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण, नवीनतम तकनीक एवं प्रक्रिया के माध्यम से प्रशिक्षण एवं नियमित रोज़गार प्राप्त करने की योग्यता अर्जित करने का अवसर प्राप्त होगा।
पीएम इंटर्नशिप के तहत ऐसे युवा पात्र होंगे, जिनकी *आयु 21 से 24 वर्ष* के मध्य हो, जिनकी *शैक्षणिक योग्यता 10वीं या उससे उच्च* हो। इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को *राशि रु. 5000 प्रतिमाह स्टाइपेण्ड* एवं इंटर्नशिप पूर्ण होने उपरांत *एकमुश्त राशि रु. 6000* प्राप्त होगी। *इंटर्नशिप की अवधि 12 माह* होगी।
*ऐसे युवा इंटर्नशिप हेतु अपात्र होंगे जो पूर्णकालिक रोजगार एवं शिक्षा मे है एवं जिनके परिवार (स्वयं, जीवनसाथी, माता-पिता) के किसी भी सदस्य की आय वित्तीय वर्ष 2023-24 में 8 लाख से अधिक हैं तथा परिवार के सदस्य शासकीय सेवा में है*।
कृपया इंटर्नशिप हेतु अपने क्षेत्रांतर्गत पात्र युवाओं को *https://pminternship.mca.gov.in* पर आवेदन करने हेतु सूचित करे। कृपया ध्यान दें कि आवेदन करने की *अंतिम तिथि 10 नवंबर 2024* है।
अधिक जानकारी हेतु *टोल फ्री नंबर 1800116090* पर कॉल करे एवं पंजीयन में सहायता हेतु जिले के शासकीय इंजीनियरिंग/पॉलीटेक्निक/आईटीआई से संपर्क करें।
*मध्यप्रदेश के युवा अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध इंटर्नशिप अवसरों के विरुद्ध भी आवेदन कर सकते है*।