Prashant Tiwari: post #10882 — TG.ME

आप सभी के कल से ही Birthday Wishes के इतने सारे संदेश मिल रहे हैं कि सच में शब्द कम पड़ रहे हैं।

हर मैसेज पढ़ते हुए बस यही महसूस हो रहा है कि ज़िंदगी में अगर मैंने कुछ सच में कमाया है, तो शायद वह आप सभी का प्यार, अपनापन, विश्वास और साथ है।

दिल से आप सभी का बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद। 🙏❤️

कई बार हम अपनी ज़िंदगी को बहुत छोटी नज़र से देखने लगते हैं। लगता है कि कुछ नहीं हो रहा, मेहनत का फल नहीं मिल रहा, हम पीछे रह गए हैं, या शायद हम उतना अच्छा नहीं कर पाए जितना करना चाहते थे।

ऐसे किसी भी दिन, जब आपको लगे कि “मेरे साथ कुछ अच्छा नहीं हो रहा”, तो एक बार मुझे याद कर लीजिएगा।

एक ऐसा इंसान जिसने बहुत बार खुद पर शक किया, कई बार निराश हुआ, कई बार लगा कि शायद मेहनत का उतना परिणाम नहीं मिला… लेकिन फिर भी चलता रहा।

और आज जब आप सभी का इतना प्यार देखता हूँ तो लगता है कि हर मेहनत का परिणाम सिर्फ पद, पैसा या सफलता नहीं होता।

कभी-कभी आपकी सबसे बड़ी कमाई वे लोग होते हैं जो आपको दिल से चाहते हैं, आपकी बात सुनते हैं, आपकी खुशी में खुश होते हैं और आपके लिए दो अच्छे शब्द लिखते हैं।

अगर मुझे आप सभी का इतना प्यार मिल सकता है, तो मुझे पूरा विश्वास है कि आप सब अपनी ज़िंदगी में इतना बेहतरीन करेंगे कि एक दिन खुद पीछे मुड़कर कहेंगे,

“यार… हमने तो सच में कमाल कर दिया।” ❤️

बस उस दिन अपनी आज की परेशानियों, असफलताओं और उलझनों को याद जरूर कीजिएगा और खुद पर थोड़ा गर्व भी कीजिएगा कि आपने मुश्किल दिनों में भी हार नहीं मानी।

आप सभी का प्यार मेरे लिए सिर्फ Birthday Wishes नहीं हैं।
ये मेरे लिए एक एहसास है कि मेरी बातें, मेरी मेहनत और मेरा सफर कहीं न कहीं आप लोगों की ज़िंदगी से भी जुड़ा हुआ है।

और इससे बड़ी खुशी शायद मेरे लिए कुछ नहीं हो सकती।

मैं हर संदेश का अलग-अलग जवाब शायद न दे पाऊँ, लेकिन यकीन मानिए, जितने भी संदेश आ रहे हैं, हर एक ने दिल छुआ है।

आप सभी का यह प्यार हमेशा मेरे साथ रहे, बस यही मेरी सबसे बड़ी Birthday Gift है। ❤️

दिल से धन्यवाद।
दिल से आभार।

आज सच में थोड़ा निशब्द हूँ। 🙏

Love you so much.
Love you all. ❤️❤️

और हाँ…
आप सभी बहुत आगे जाएँगे। बस खुद पर विश्वास बनाए रखिएगा।
एक दिन आपकी कहानी भी किसी और को हिम्मत देगी। ❤️

Once again love you all ❤️❤️
❤768🙏20😇14🥰7🤗5❤‍🔥4👍3🍓1🫡1
August 26, 2026 18.3K 9