कुछ कलाकार पर्दे पर किरदार निभाते हैं… और कुछ किरदारों में अपनी आत्मा… — 360 Degrees — TG.ME

कुछ कलाकार पर्दे पर किरदार निभाते हैं…
और कुछ किरदारों में अपनी आत्मा उतार देते हैं।

नाना पाटेकर उसी दूसरी श्रेणी के कलाकार हैं।

उनकी आवाज़ में एक अलग ही वजन है, आँखों में अनकही कहानियाँ हैं और अभिनय में ज़िंदगी की कड़वी-मीठी सच्चाइयाँ।

उन्होंने हमें सिर्फ़ फिल्में नहीं दीं, बल्कि ऐसे किरदार दिए जिन्हें देखकर कभी आँखें नम हुईं, कभी रोंगटे खड़े हुए और कभी अपने ही समाज का आईना दिखाई दिया.. और कभी हँसते हँसते पेट में दर्द हो गया.

नाना पाटेकर—एक नाम नहीं, अभिनय की वह आवाज़ हैं जिसे सुनकर दिल कहता है…“ये आदमी अभिनय नहीं करता, ये किरदार को जीता है।” ❤️🙏

नमन है इस भारतीय सिनेमा के नटसम्राट को 🎭❤️
❤110🙏68💔5👏2
October 8, 2026 2.2K 22