आज न्यूज चैनल्स के माध्यम से पता चला कि उत्तरप्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उन्हें 50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। चुनाव से पहले 20 हजार रुपए खातों में भेजे जाएंगे और चुनाव के बाद 10-10 हजार की किश्तों में यह राशि प्रदान की जाएगी।
आज से कुछ महीने पहले बिहार चुनाव में भी 10-10 हजार रुपए महिलाओं के खातों में भेजकर उन्हें सशक्त किया गया था। फिर तमिलनाडु की सरकार ने भी कुछ ऐसा ही किया और कुछ अन्य राज्यों में भी ऐसा ही सशक्तिकरण चुनाव से पहले देखने को मिला।
विकास इसे ही कहते हैं बंधुओं, वोट की खरीदारी को अब सशक्तिकरण का नाम मिल चुका है।
29
27
7
3
3August 13, 2026 6.4K 2