📘 “प्रायोगिक भूगोल – सार संग्रह” मेरा पहला प्रकाशन है, जो लंबे समय की मेहनत, अनुभव और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण का परिणाम है।
शिक्षण के दौरान मैंने महसूस किया कि कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों को प्रायोगिक भूगोल में सरल, स्पष्ट और परीक्षा-उपयोगी सामग्री की आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य से इस पुस्तक को तैयार किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर –अध्यायवार सार, महत्वपूर्ण तथ्य और MCQ सहित अभ्यास प्रश्न सरल भाषा में उपलब्ध हो सकें।
यह पुस्तक भूगोल विषय की सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है। NET-JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूल व्याख्याता, लैब असिस्टेंट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी सहायक सिद्ध होगी।
इस कार्य में मुझे मेरे गुरुओं, मित्रों और परिवार का निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग मिला, जिनके बिना यह संभव नहीं था। मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ 🙏
आप सभी से निवेदन है कि इस प्रयास को अपना समर्थन और आशीर्वाद दें, ताकि मैं आगे भी इसी प्रकार विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करता रहूं।
✍️ संकलनकर्ता: मुकेश स्वामी (NET-JRF, Ph.D.)
नोट : अगले सप्ताह से पूरे राजस्थान में उपलब्ध रहेगी।







