राजस्थान के जयपुर की 23 वर्षीय आयुषी शर्मा ने अपने मामा, चचेरे भाई और… — Saffron Adarsh — TG.ME

📍राजस्थान के जयपुर की 23 वर्षीय आयुषी शर्मा ने अपने मामा, चचेरे भाई और अन्य लोगों के साथ मिलकर अपनी मां नीरज शर्मा की हत्या की साजिश रची। इसके लिए ₹7 लाख में सुपारी देकर हत्यारों को नियुक्त किया गया। नीरज शर्मा को उनके दिवंगत पति विजय शर्मा की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति के तहत सरकारी नौकरी मिली थी। आरोपियों ने इस हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। घटना उस समय हुई जब नीरज शर्मा अपने दिव्यांग बेटे को कोचिंग छोड़कर लौट रही थीं। हालांकि, पुलिस जांच, सीसीटीवी फुटेज और नीरज के भाई की शिकायत के आधार पर पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने आयुषी शर्मा सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। 🚩Join👉 https://t.me/saffronadarsh26

July 8, 2026 132