🚨 नकली रेबीज वैक्सीन पर DCGI का अलर्ट
दिल्ली में Abhayrab रेबीज वैक्सीन का मिसब्रांडेड बैच KE25012 पकड़ा गया
22 अप्रैल को मुखर्जी नगर के बिना लाइसेंस वाले परिसर से वैक्सीन जब्त की गई
जांच में सामने आया—वैक्सीन Indian Immunologicals Ltd. की निर्मित नहीं थी
CDL कसौली ने इसे Misbranded और Not of Standard Quality घोषित किया
DCGI ने सभी State/UT Drug Controllers को अलर्ट कर सख्त निगरानी के निर्देश दिए
राज्यों से इस बैच की आवाजाही, वितरण और उपलब्धता पर नजर रखने को कहा गया
संबंधित बैच के खिलाफ Drugs & Cosmetics Act, 1940 के तहत कार्रवाई के निर्देश
मामले में दिल्ली पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया
निर्माता ने स्पष्ट किया—अधिकृत अस्पतालों, क्लीनिकों और लाइसेंसी फार्मेसी से दी जाने वाली वैक्सीन नियमित सप्लाई चेन से आती है
संबंधित बैच का कोई हिस्सा दूसरे देश में एक्सपोर्ट नहीं हुआ
नकली/मिसब्रांडेड दवाओं के खिलाफ CDSCO, दिल्ली पुलिस और राज्य ड्रग कंट्रोल अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई जारी।
4 आरोपियों की गिरफ्तारी, आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी।
September 6, 2026 54

