पेट्रोलियम नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन का प्रस्ताव - @PetroleumMin… — PRAYAGRAJ EXPRESS — TG.ME

🚨 पेट्रोलियम नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन का प्रस्ताव

- @PetroleumMin ने Petroleum Rules, 2002 में संशोधन का मसौदा जारी किया, 30 दिनों के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी

मुख्य प्रस्ताव:

• ISO Tank के आयात के लिए PESO से ऑनलाइन अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
• पूर्ण जानकारी जमा होने के सात कार्यदिवसों के भीतर कोई आपत्ति प्राप्त न होने पर अनुमति स्वतः स्वीकृत मानी जाएगी।
• ISO Tank आयात अनुमति की वैधता अधिकतम तीन वर्ष तक होगी।
• Class A/B पेट्रोलियम के परिवहन परमिट की वैधता एक वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष करने का प्रस्ताव है।
• आयात और परिवहन के लिए संयुक्त अनुमति का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा।
• वैध Hydro/Periodic Test Certificate प्रस्तुत करने पर नवीनीकरण प्रक्रिया में राहत दी जाएगी।
• वापस लौटाए जाने वाले ISO Tank को कुछ प्रावधानों से छूट प्रदान की जाएगी।
• फायर NOC, फायर टेंडर की पहुंच और आपातकालीन तैयारियों पर विशेष जोर दिया जाएगा।
• वाहन में कम से कम दो व्यक्तियों की उपस्थिति, 9 लीटर क्षमता वाले ऑयल-फायर एक्सटिंग्विशर और इलेक्ट्रिकल बॉन्डिंग को अनिवार्य किया जाएगा।
• भूमि के स्वामित्व या कब्जे के संबंध में अधिवक्ता की Legal Opinion प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
• Scrutiny Fee: आयात के लिए ₹5,000 और परिवहन के लिए ₹5,000।

प्रस्तावित संशोधनों से ISO Tank आयातकों और पेट्रोलियम लॉजिस्टिक्स कंपनियों को त्वरित स्वीकृति, लंबी वैधता अवधि और संयुक्त अनुमति की सुविधा मिलने की संभावना है।
September 4, 2026 73