कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के जरसेन गांव में बुद्धवार रात मुकेश के कच्चे घर की दीवार गिर गई घर के अंदर मुकेश उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चे थे 7 साल की बेटी 3 साल का बेटा दोनों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि मुकेश गंभीर रूप से घायल है उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, घटना के बाद से मां की मानसिक स्थिति बिगड़ गई है मुंह से आवाज़ नहीं निकल रही पिता कह रहे हम भी मर जाते बिना बच्चों के क्या जीवन, मुकेश का आरोप है कि कई बार प्रधान और अधिकारियों से आवास के लिए कहा लेकिन किसी के सुनवाई नहीं की प्रधान पैसे मांगता रहा मुकेश मजदूरी करते है जमीन का इक टुकड़ा उनके पास नहीं है मेहनत मजदूरी कर परिवार पालते थे मुकेश बोले अब घर मिलता भी है तो कोई फायदा नहीं हैरानी को बात ये है कि जिले के विकास के मुखिया सीडीओ विधान जायसवाल कह रहे मेरी कोई जवाबदेही नहीं है ये दैवी आपदा है उसमें क्या किया जा सकता है, गजब का सिस्टम है गज़ब की सरकार है गजब के सरकार के नुमाइंदे है खुद तो चार चार ऐसी लगा कर शानदार दफ्तरों में बैठे है और किसान मजदूर वो दब कुचल कर मर रहा है लेकिन किसी को कोई मतलब नहीं कागज़ी खानापूर्ति में भरोसा रखने वाले अफसर शायद ये भूल रहे है कि इन्हीं गरीबों की जब हाय लगती है तो बहुत बुरा होता है परिवार सभी के है और कोई भी अजय नहीं है
September 3, 2026 56