MP Utkarsh: post #26238 — TG.ME

मदर टेरेसा (Mother Teresa)

जन्म: 26 अगस्त 1910 को स्कॉप्जे (यूगोस्लाविया) में एग्नेस गोंझा बोयाजिजू का जन्म हुआ।

पहचान: वे रोमन कैथोलिक नन थीं और भारतीय नागरिकता प्राप्त थी।

भारत आगमन: 18 वर्ष की आयु में लोरेटो सिस्टर्स से जुड़ीं और भारत आकर अध्यापन कार्य किया।

मानव सेवा: गरीबों, बीमारों और असहाय लोगों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

मिशनरीज ऑफ चैरिटी: वर्ष 1950 में कोलकाता में इसकी स्थापना की।

प्रमुख कार्य: अनाथों, कुष्ठ रोगियों, तपेदिक मरीजों और जरूरतमंदों के लिए आश्रम स्थापित किए।

पुरस्कार: वर्ष 1979 में मानवता की सेवा के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला।
❤3