🟢 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025
🟢 18 अगस्त 2026 को युवा मामले और खेल मंत्रालय ने नेशनल स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2025 की फ़ाइनल लिस्ट जारी की हैं।
🟢 2025 के लिए भारत के सबसे बड़े खेल सम्मान, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न के लिए किसी भी खिलाड़ी को नहीं चुना गया है। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब खेल रत्न अवार्ड नहीं दिया जाएगा।
🟢 भारत के सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज, जस्टिस (रिटायर्ड) अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली सिलेक्शन कमिटी की सिफारिशों के आधार पर, सरकार ने अलग-अलग कैटेगरी में इन खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को पुरस्कार देने का फैसला किया है।
🟢 चुने गए खिलाड़ियों को यह पुरस्कार राष्ट्रीय खेल दिवस, यानी 29 अगस्त को दिया जाता है। यह दिन हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
🟢 नेशनल स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2025 विजेताओं की सूची
🟢 अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम): आई अरुमैनायगम (फुटबॉल)
🟢 अर्जुन पुरस्कार: तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स), मुहम्मद अजमल वी (एथलेटिक्स), प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स), त्रिशा जॉली (बैडमिंटन), गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन), नरेंद्र (बॉक्सिंग), विदित गुजराती (चेस), दिव्या देशमुख (चेस), धनुष श्रीकांत (डेफ शूटिंग), लालरेम्सियामी हमारज़ोटे (हॉकी), राजकुमार पाल (हॉकी), सुरजीत (कबड्डी), पूजा (कबड्डी), रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग), एकता भायन (पैरा-एथलेटिक्स), अरविंद सिंह (रोइंग), अखिल श्योराण (शूटिंग)
🟢 द्रोणाचार्य पुरस्कार - रेगुलर: परवीर सिंह (एथलेटिक्स), छोटे लाल यादव (बॉक्सिंग), नेहा नंदकुमार चव्हाण (शूटिंग)
🟢 द्रोणाचार्य पुरस्कार - लाइफटाइम: धर्मेंद्र सिंह यादव (बॉक्सिंग), वीरेंद्र कुमार (रेसलिंग)
🟢 राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार: आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे
🟢 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार का इतिहास
🟢 मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार - 1991-92। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम 6 अगस्त 2021 को बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया था। यह देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान है
🟢 अर्जुन पुरस्कार - 1961।
🟢 द्रोणाचार्य पुरस्कार - 1985।
🟢 आजीवन उपलब्धियों के लिए मेजर ध्यानचंद पुरस्कार – 2002।
🟢 मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी (MAKA) - भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, अन्य नाम MAKA ट्रॉफी, 1956-1957 में स्थापित किया गया था।
🟢 राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार - 2009।
🟢 अन्य पुरस्कार: तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार - 1993-1994।
3