प्रेम में दिए गए पुष्प,
सदैव ही रहें आकर्षक..
देवों को चढ़ाएं गए पुष्प,
रहें अभिवंदनीय..
शवों पर रखें पुष्प,
रहें कुछ भावुक...
किंतु,
कुचलें व रौंदें गये पुष्पों ने चुना
मिट्टी में मिलकर भी
अपनी सुगंध बिखेरना..
क्योंकि,
प्रेम,श्रंगार, वेदना व आशिष से,
सुंदर है सत्य के लिए संघर्षरत रहना ।।
#Bhagyashree
24 june 2026
