EVS Previous Year Questions
1. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एन.जी.टी.) की भारत सरकार द्वारा स्थापना कब की गई थी ?
Ans ➺ वर्ष 2010 में
2. वे संसाधन, जो हमें प्रकृति द्वारा प्राप्त होते हैं क्या कहलाते हैं ?
Ans ➺ प्राकृतिक पूंजी अथवा प्राकृतिक संसाधन
3. सौर विकिरण की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका किसमें है ?
Ans ➺ जल चक्र में
4. NEERI किस मंत्रालय के अधीन कार्य करता है ?
Ans ➺ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन
5. सतत विकास के लिए क्या आवश्यक है ?
Ans ➺ जैविक विविधता का संरक्षण, प्रदूषण का निरोध एवं नियंत्रण तथा निर्धनता को घटाना
6. पृथ्वी सम्मेलन में 21वीं सदी के लिए पर्यावरणीय विकास हेतु कार्यक्रम निर्धारित किए गए। इन कार्यक्रमों को क्या नाम दिया गया ?
Ans ➺ एजेंडा-21
7. पृथ्वी के कार्बन चक्र में कार्बन डाईऑक्साइड की मात्रा कौन-सी प्रक्रिया नहीं बढ़ने देता है ?
Ans ➺ प्रकाश संश्लेषण
8. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP-United Nations Environment Programme) की स्थापना कब हुई थी ?
Ans ➺ 1972 में
9. पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘ग्रीन आर्मी’ को सबसे पहले किस देश में प्रारंभ किया गया ?
Ans ➺ Australia
10. पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा के प्रवाह की दिशा क्या होती है ?
Ans ➺ निचले स्तर से उच्च स्तर की ओर
11. विश्व का अधिकतम समाचार पत्र कागज कहां से प्राप्त होता है ?
Ans ➺ पर्णपाती वन
12. ऑपरेशन फ्लड किससे संबंधित है ?
Ans ➺ दूध उत्पादन
13. पारिस्थितिकी विज्ञान केंद्र कहां स्थित है ?
Ans ➺ बेंगलुरु
14. भारतीय वन जीवन में ‘फ्लाइंग फॉक्स’ क्या है ?
Ans ➺ चमगादड़
15. इन्द्रावती राष्ट्रीय उद्यान किस प्रदेश में है ?
Ans ➺ छत्तीसगढ़
16. पम्पदुम शोला राष्ट्रीय उद्यान कहाँ है ?
Ans ➺ केरल
17. कालेसर राष्ट्रीय उद्यान किस प्रदेश में है ?
Ans ➺ हरियाणा
18. डालमा राष्ट्रीय उद्यान किस प्रदेश में है ?
Ans ➺ झारखण्ड
19. लेंगतेंग वन्यजीव अभ्यारण्य किस प्रदेश में है ?
Ans ➺ मिजोरम
20. पारिस्थितिकी विज्ञान में ऊर्जा मापने की इकाई क्या है ?
Ans ➺ ऊष्मा
21. प्रकृति की एक क्रियात्मक इकाई क्या है ?
Ans ➺ पारिस्थितिकी तंत्र
22. खाद्य श्रृंखला में ऊर्जा का प्रवाह किस दिशा में होता है ?
Ans ➺ एक ही दिशा में
23. प्रकृति में ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या है ?
Ans ➺ सूर्य
24. एक पारितंत्र में कौन - से दो घटक होते है ?
Ans ➺ जीवीय तथा अजीवीय
25. कौन जलवायवीय कारक पार्थिव पारिस्थितिकी तंत्र पर सबसे कम प्रभाव डालता है ?
Ans ➺ पवन
26. जीवमंडल के आवरण की परत सामान्यतः कितनी मोटी होती है ?
Ans ➺ 20 - 30 किमी
27. वायुमंडलीय ऊष्मा का कितना प्रतिशत भाग पार्थिव विकिरण के रूप में प्राप्त होता है ?
Ans ➺ 23 %
28. पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण आधार क्या है ?
Ans ➺ पृथ्वी ग्रह का पर्यावरण
29. वन महोत्सव सप्ताह कब मनाया जाता है ?
Ans ➺ 1 जुलाई से 7 जुलाई
30. स्टेपी जलवायु की सबसे बड़ी विशेषता क्या है ?
Ans ➺ उच्च वार्षिक तापान्तर
April 17, 2026 1.3K