अजय माकन ने कहा कि छोटे-मोटे उल्लंघनों पर राहत दी जाएगी, लेकिन गंभीर अवैधताओं को नहीं बख्शा जाएगा।
शीला दीक्षित ने हड़ताल कर रहे केमिस्टों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि लाइसेंस प्राप्त दवा की दुकानों को सील नहीं किया जाएगा।
यहाँ एक बात बताना चाहूंगा.... सीलिंग से अवैध building को बचाने के लिए Ground फ्लोर पर दवाई की दुकान खोल ली गयीं.... और इस बहाने stay ले लिया.... मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आश्वासन दे दिया.... कि दवा की दुकानों को कैसे तोड़ सकते हैं..... नहीं तोड़ेंगे... चाहे कुछ भी हो
एक न्यायिक सीलिंग आदेश
↓
एक राजनीतिक संकट बना
↓
फिर आपातकालीन कानून आया
↓
और यह "अस्थायी" व्यवस्था लगभग 20 साल लंबी हो गई।
और यह अस्थायी व्यवस्था अब 31 दिसंबर 2026 तक चल रही है।
आज दिल्ली में हजारों ऐसी ईमारतें होंगी... जो अवैध हैं.. जिनके structure बेकार हैं... जो आज नहीं तो कल ढह जाएंगी.
लेकिन कोई उन्हें हाथ नहीं लगा सकता.
कोई action होगा... तो दंगे होंगे.. तोड़ फोड़ होगी... जो action लेगा.. उसे गरीब विरोधी, दलित SC ST सवर्ण विरोधी (building के मालिक की जाति के अनुसार narrative बनेगा) बता कर समाज को भड़काया जाएगा.
पिछले दिनों भाजपा वालों ने अवैध Building पर action लेने की बात की..... तो जानते हैं सबसे ज्यादा हल्ला किसने मचाया?
अरविन्द केजरीवाल ने.... उन्होने कहा कि दिल्ली अवैध तरीके से बनी है.... तो क्या 80% दिल्ली को गिरा दोगे?
केजरीवाल ने अपने MLA को कहा.. कि अवैध building पर किसी भी action को रोकने के लिए गिरफ़्तारी देने के लिए तैयार रहें.
अंततः होगा कुछ नहीं..... और ऊपर दिए गए उदाहरण से आप समझ ही गए होंगे....कि इसमें दोष किसका है.
डिमांड Supply के नियम को मत भूलिए..... ज़हर तक की डिमांड होती है तो उसकी supply करने वाले उग आते हैं.
मूल सवाल तो यही है.... कि लालच क्यों आता है.... अवैध काम करके कमाई करने का. आप का आज का लालच कल को किसी परिवार या किसी वंश का सर्वनाश कर सकता है.
बाकि Blame Game का खेल हमारा राष्ट्रीय खेल है.... सब खेलते हैं... इस बार भी खेल लेंगे.... उससे बदलाव तो नहीं ही होगा.
बाकि जो आज अकाल मृत्यु से मरे हैं... उनके और उनके परिवार के साथ सहानुभूति है.... जो भविष्य में इस कुव्यवस्था और लालच की वेदी पर बलि चढ़ेंगे... उनके साथ भी सहानुभूति रहेगी....
हम और कर भी क्या सकते हैं.
52
10
3
1September 8, 2026 1.9K 4