🔲 जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के जीव (Aquatic Organisms)
जलीय पारिस्थितिकी तंत्र (समुद्र, झील, नदी आदि) में रहने वाले जीवों को उनके निवास स्थान (water column में स्थिति) और तैरने की क्षमता के आधार पर मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में विभाजित किया जाता है:
1. प्लैंकटन (Planktons / प्लवक)
👉 परिभाषा: ये जल की ऊपरी सतह पर तैरने वाले सूक्ष्म जीव और वनस्पतियां हैं।
प्रकार:
👉फाइटोप्लांकटन (Phytoplankton): सूक्ष्म पौधे (जैसे- शैवाल, डायटम)
👉ज़ूप्लांकटन (Zooplankton): सूक्ष्म जंतु जो फाइटोप्लांकटन को खाते हैं।
2. नेक्टन (Nekton / तरणक)
👉परिभाषा: ये वे जलीय जीव हैं जो जल में स्वतंत्र और सक्रिय रूप से तैरने में सक्षम होते हैं।
👉उदाहरण: मछलियाँ, शार्क, व्हेल, कछुए आदि।
3. बेंथोस (Benthos / नितलक)
👉परिभाषा: ये वे जीव और वनस्पतियां हैं जो जल निकाय के सबसे निचले स्तर यानी तल (seabed/bottom) पर या तलछट (sediments) के अंदर रहते हैं।
👉 उदाहरण: केकड़ा (Crab), तारामीन (Starfish), सीप/घोंघा (Shells/Mollusks), स्पंज और समुद्री घास (Seaweeds)