🟢 लेबनान मौत की सज़ा खत्म करने वाला पहला अरब देश बना
🟢 लेबनान की संसद ने मौत की सज़ा खत्म कर दी। इसके साथ ही वह अरब दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने मौत की सज़ा की जगह कड़ी मेहनत के साथ उम्रकैद की सज़ा का प्रावधान किया है।
🟢 लेबनान में जनवरी 2004 से फांसी देने पर अनौपचारिक रोक लगी हुई थी, लेकिन वहां की अदालतों ने दर्जनों बार मौत की सज़ा सुनाई है। लेबनान के न्याय मंत्रालय के जेल निदेशालय के अनुसार, 2025 के अंत तक 85 लोगों को मौत की सज़ा सुनाई जा चुकी थी।
🟢 वेनेज़ुएला आधुनिक इतिहास का पहला देश था जिसने 1863 में सभी अपराधों के लिए मौत की सज़ा को हमेशा के लिए खत्म कर दिया था।
🟢 2022 में कज़ाकिस्तान पापुआ न्यू गिनी सिएरा लियोन और सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक सहित चार देशों ने सभी अपराधों के लिए मौत की सज़ा को खत्म कर दिया। 2024 में ज़िम्बाब्वे ने आम अपराधों के लिए मौत की सज़ा खत्म कर दी।
🟢 एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार वर्ष 2023 ईरान (कम से कम 853 फाँसी), सऊदी अरब (172 फाँसी) सोमालिया (कम से कम 38 फाँसी), अमेरिका (24 फाँसी) और इराक (कम से कम 16 फाँसी) फाँसी की दर्ज सज़ाओं के लिए ज़िम्मेदार शीर्ष पाँच देश थे।

3
2