MP Utkarsh: post #26221 — TG.ME

*विश्व अंगदान दिवस 2026*
•विश्व अंगदान दिवस: हर वर्ष 13 अगस्त को मनाया जाता है।
•लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने के लिए प्रेरित करना।
*कौन-कौन से अंग दान किए जा सकते हैं?*
•किडनी: मृतक दाता दोनों किडनी दान कर सकता है; जीवित व्यक्ति चिकित्सकीय एवं कानूनी नियमों के तहत एक किडनी दान कर सकता है।
•लिवर: मृतक दाता का लिवर दान किया जा सकता है; जीवित व्यक्ति लिवर का एक हिस्सा दान कर सकता है।
•हृदय: गंभीर हृदय रोगियों के प्रत्यारोपण के लिए दान किया जा सकता है।
•फेफड़े: मृतक दाता के फेफड़े दान किए जा सकते हैं; कुछ विशेष परिस्थितियों में जीवित दाता फेफड़े का एक हिस्सा दान कर सकता है।
•अग्न्याशय (Pancreas): मृतक दाता से दान किया जा सकता है और कुछ परिस्थितियों में जीवित दाता इसका एक हिस्सा दान कर सकता है।
•आंत: विशेष रूप से छोटी आंत भी प्रत्यारोपण के लिए दान की जा सकती है।
अंगों के अलावा किन ऊतकों का दान संभव है?
•कॉर्निया — दृष्टि बहाल करने में मददगार।
•त्वचा — गंभीर जलने और घावों के उपचार में उपयोगी।
•हड्डियां
•हार्ट वाल्व
•रक्त वाहिकाएं
•नसें और टेंडन
❤2