अगर स्कॉलरशिप आवेदन के दौरान डॉक्यूमेंट अपलोड करने में कोई गलती हो गई है तो 31 अगस्त से पहले बालिका अपनी login ID से आवेदन फॉर्म को ओपन करके सही दस्तावेज अपलोड कर देवे।
आमतौर पर *आवेदन के दौरान इस प्रकार की ग़लतियाँ हो रही है*, जिसकी वजह से स्कॉलरशिप का आवेदन आगे *रिजेक्ट* हो सकता है -
• अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट को पूरा ठीक से स्कैन करके अपलोड करना है, आधा अधूरा अपलोड न करें। डॉक्यूमेंट को crop/edit करने के कारण आवश्यक जानकारी अपलोड नहीं हो रही है।
• अपलोड किए जा रहे डॉक्यूमेंट साफ नहीं है, धुँधले है।
• किसी भी डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी स्कैन करके अपलोड नहीं करनी है, original ही अपलोड करेंगे।
• महाविद्यालय प्रवेश के अध्ययन प्रमाण पत्र में बहुत गलतियाँ है जैसे महाविद्यालय से sign एवं मोहर नहीं है, चालान जमा करवाने की ही फीस रसीद है उसे पर महाविद्यालय से प्रमाणित नहीं करवाया गया इत्यादि।
• बहुत फॉर्म ऐसे है जिन्हें भर तो दिया है लेकिन फाइनल सबमिट नहीं किया गया। बालिकाओं को सूचना दें कि एक बार पुनः जाँच करके फाइनल सबमिट कर दे।
कृपया आप यह जानकारी सभी के साथ साझा कर ले और एक बार बालिकाओं को अपलोड किए गए दस्तावेज जाँच करने के लिए कहे। अगर कुछ गलती हो गई है तो form edit करके सही डॉक्यूमेंट अपलोड करें।