*खुद से ईमानदारी*
जिंदगी में सबसे मुश्किल काम दूसरों को समझाना नहीं,
बल्कि खुद के सामने ईमानदार होना है।
कई बार हम ऐसे रिश्ते निभाते रहते हैं जिनमें मन नहीं होता,
सिर्फ इसलिए कि लोग क्या कहेंगे।
कई बार मुस्कुराते रहते हैं जबकि भीतर से थक चुके होते हैं,
सिर्फ इसलिए कि कोई हमारी कमजोरी न देख ले।
लेकिन एक दिन समझ आता है—
दुनिया को खुश करते-करते अगर खुद से ही दूर हो गए,
तो फिर यह जिंदगी किसके लिए जी?
अपने मन की सच्चाई को सुनना स्वार्थ नहीं,
कई बार यही स्वयं के प्रति सबसे गहरा सम्मान होता है।
डॉ धीर सिंह धाभाई
33
6August 30, 2026 3.3K 3 5