प्रिय शिक्षक साथियों, 🙏
राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रकाशित *"चर्चा पत्र"* को और अधिक उपयोगी, प्रेरक एवं विद्यालय-केंद्रित बनाने हेतु आगामी अंकों के एजेंडा में आवश्यक परिवर्तन एवं नवीन विषयों को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।
आपसे आग्रह है कि "राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020", FLN/FLS, AI आधारित शिक्षण, गतिविधि आधारित शिक्षण, सामुदायिक सहभागिता, जीवन कौशल, पर्यावरण, नवाचार, मूल्यांकन, समावेशी शिक्षा, डिजिटल शिक्षा अथवा विद्यालयों में किए जा रहे किसी भी उत्कृष्ट कार्य से संबंधित ऐसे विषय सुझाएँ, जिन्हें आप चर्चा पत्र में शामिल होते देखना चाहते हैं।
यदि आपके विद्यालय का कोई नवाचार, सफल गतिविधि, पाठ योजना, TLM, प्रेरक अनुभव या श्रेष्ठ अभ्यास (Best Practice) है, तो कृपया उसका संक्षिप्त विवरण एवं फोटो भी मेल आई डी[email protected] में साझा करें, ताकि उसे आगामी अंक में स्थान दिया जा सके।
आपका एक सुझाव पूरे राज्य के हजारों शिक्षकों और लाखों बच्चों के लिए प्रेरणा बन सकता है।