*स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह हेतु आमंत्रण* दिनांक – 17.09.2024 समय – प्रातः10.30 बजे स्थान – श्री कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम, पीजी कॉलेज मंदसौर महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि माननीय कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम दिनांक 17 सितंबर 2024 को प्रातः 10:30 बजे श्री कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम मंदसौर में किया जा रहा है। अतः समस्त विद्यार्थी उक्त कार्यक्रम हेतु श्रीकुशाभाऊ ठाकरे प्रेक्षागृह में प्रातः 10.30 पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। डॉ. डी.सी. गुप्ता प्राचार्य
September 16, 2024 1.8K