सुझाव - विक्रम सिंह सर 🔔 MPPSC (मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग) के… — MPPSC by VS Education — TG.ME

✔️सुझाव - विक्रम सिंह सर 🔔 MPPSC (मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग) के प्रश्नों पर आपत्ति (Objection) दर्ज कराने के लिए स्रोत - 1. सर्वाधिक प्रामाणिक और मान्य सोर्स (Top Valid Sources) - सरकारी वेबसाइट्स (Government Websites): केंद्र सरकार या मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रालयों, विभागों और आधिकारिक पोर्टलों (जैसे- PIB, MP Govt Portal), बजट या आर्थिक समीक्षा, विभागीय प्रतिवेदन का डेटा सबसे मजबूत माना जाता है। 👉🏻मानक और आधिकारिक पुस्तकें (Standard Textbooks): NCERT, IGNOU, भोज, मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी, या राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) द्वारा प्रकाशित पुस्तकें अकाट्य प्रमाण मानी जाती हैं। 👉🏻 संवैधानिक एवं कानूनी दस्तावेज: भारत का संविधान (Bare Act), संसद या राज्य विधानसभा द्वारा पारित अधिनियम (Acts) और गजट नोटिफिकेशन (Gazette Notifications)। 👉🏻 प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संगठन: संयुक्त राष्ट्र (UN), विश्व बैंक (World Bank), WHO या UNESCO की आधिकारिक रिपोर्ट्स और उनकी वेबसाइट का डेटा। 👉🏻 विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों की पुस्तकें: किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी के कोर सिलेबस में शामिल प्रसिद्ध लेखकों की प्रामाणिक संदर्भ पुस्तकें (Reference Books)। 👉🏻 रिसर्च पेपर भी केवल वही मान्य हैं जो सरकारी या अंतर्राष्ट्रीय मानक जर्नल्स में प्रकाशित हों 🚫2. किन स्रोतों का चयन बिल्कुल न करें (Avoid These Sources) 👉🏻निजी कोचिंग संस्थान के नोट्स: किसी भी बड़े या छोटे कोचिंग संस्थान के प्रिंटेड या डिजिटल नोट्स। 👉🏻बाजार में मिलने वाली गाइड बुक्स: वन-लाइनर किताबें, प्रतियोगिता गाइड, या गैर-मान्यता प्राप्त प्रकाशकों की पुस्तकें। 👉🏻 विकिपीडिया या ब्लॉग्स: विकिपीडिया (Wikipedia) या किसी निजी ब्लॉग पर लिखी गई बातें, क्योंकि इन्हें कोई भी एडिट कर सकता है। 👉🏻 निजी जर्नल्स में प्रकाशित रिसर्च पेपर्स ✅3. आपत्ति के लिए सोर्स डॉक्यूमेंट कैसे तैयार करें? जब आप MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन लिंक के माध्यम से आपत्ति दर्ज करते हैं, तो आपको प्रमाण की PDF फाइल अपलोड करनी होती है। इस PDF में निम्नलिखित पृष्ठों को क्रम से शामिल करें: 1. मुख्य कवर पेज: पुस्तक का मुखपृष्ठ (Cover Page) जहां पुस्तक का नाम स्पष्ट दिखे। 2. प्रकाशन/संस्करण पेज: वह पृष्ठ जहां लेखक का नाम, प्रकाशक (Publisher) का नाम, प्रकाशन का वर्ष और संस्करण (Edition) की जानकारी दी हो। 3. संबधित सामग्री का पेज: वह मूल पृष्ठ (Page) जहां आपके उत्तर को सही सिद्ध करने वाला तथ्य या पैराग्राफ लिखा हो। उस प्रासंगिक लाइन को हाईलाइटर से मार्क जरूर करें। ✅4. ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : भाषा का मिलान: यदि प्रश्न का अंग्रेजी और हिंदी अनुवाद अलग-अलग है, तो आयोग के नियमों के तहत सामान्यतः हिंदी भाषा के प्रश्न/उत्तर को ही अंतिम माना जाता है। इसलिए संदर्भ भी उसी के अनुकूल खोजें। 😳 अंतिम निर्णय - कई बार 2 ऑथेंटिक सोर्स जैसे NCERT या अन्य में भी FACTS का टकराव होता है उस स्थिति में आयोग का निर्णय अंतिम मान्य होता है ( हाईकोर्ट में भी सभी कोर्ट केसेस में अंतिम बात आयोग की ही मानी गई है ) प्रत्येक परीक्षा में कुछ प्रश्नों के उत्तरों से संबंधित फाइनल ANSWER KEY में लिए गए निर्णय चौकाने वाले रहे हैं ✅ आपका प्रत्येक नंबर कीमती है इसलिए किसी दूसरे के भरोसे रहने की जगह खुद ऑब्जेक्शन लगाए 🙏 धन्यवाद

❤8🔥2👏1🙏1
May 29, 2026 19.2K 15