कांग्रेस के किस अधिवेशन में पहली बार महिलाओं ने भाग लिया था (1) 1889, बंबई (2) 1886, कलकत्ता (3) 1888, इलाहाबाद (4) 1893,लाहौर उत्तर - (1) 1889, बंबई कांग्रेस का 5 वा अधिवेशन 1889 मुंबई इस अधिवेशन की अध्यक्षता विलियम वेडरबर्न ने की थी इस अधिवेशन की प्रमुख विशेषता ये है इसमें पहली बार महिलाओं ने भाग लिया था । इस अधिवेशन में कुल 10 महिलाओं ने भाग लिया था जिनमे कादम्बिनी गांगुली (भारत की प्रथम महिला स्नातक ) और पण्डिता रमाबाई प्रमुख थी । इसी अधिवेशन में गोपाल कृष्ण गोखले और बाल गंगाधर तिलक ने पहली बार कांग्रेस के किसी अधिवेशन में हिस्सा लिया था। इस अधिवेशन में इंग्लैंड के सांसद चार्ल्स ब्रेडला भी उपस्थित थे... अपने भारत प्रेम के कारण ब्रैडला को ब्रिटिश पार्लियामेंट का इंडियन मेंबर कहा जाता था ! विशेष— कदंबिनी गांगुली ने पहली बार 1889 में कांग्रेस के मुंबई अधिवेशन में भाग लिया किंतु इन्होंने 1890 के कलकत्ता अधिवेशन को संबोधित किया इस प्रकार यह कांग्रेस के अधिवेशन को संबोधित करने वाली पहली महिला थी ।
32
2