सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य 18 अगस्त 1945 को… — 𝗩𝗶𝗸𝗿𝗮𝗺 𝗦𝗶𝗹𝗮𝘆𝗰𝗵 — TG.ME

सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य


18 अगस्त 1945 को जापान के ताइहोकू हवाई अड्डे पर सुभाष चंद्र बोस की दुर्घटना में मृत्यु होना माना जाता है हालांकि अभी तक यह रहस्यमय बना हुआ है... अप्रैल 1956 में पंडित जवाहरलाल नेहरू के द्वारा एक तीन सदस्य समिति का गठन किया गया जिसमें मेजर जनरल शाहनवाज खान, सुभाष चंद्र बोस के अग्रज सुरेश चंद्र बोस तथा आईसीएस अधिकारी सी एन मयैत्रा शामिल थे इस समिति का कार्य उन परिस्थितियों का पता लगाना था जिसमें सुभाष चंद्र बोस ने 16 अगस्त को बैंकॉक छोड़ा और वायुयान दुर्घटना में उनकी जो तथाकथित मृत्यु हुई थी उसकी जांच करना था ... इस समिति के दो सदस्यों ने अपनी रिपोर्ट में वायुयान दुर्घटना में नेताजी की मृत्यु की पुष्टि की लेकिन सुरेश चंद्र बोस ने इस पर अपनी असहमति दर्शाई... 1992 में सुभाष चंद्र बोस को मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान करने की घोषणा की गई किंतु इसके विरुद्ध उच्चतम न्यायालय में एक परिवाद पेश किया गया जिसमें भारत सरकार नेताजी की मृत्यु का कोई प्रमाण पेश नहीं कर पाई जिसके कारण इन्हें भारत रत्न नहीं दिया गया ... बाद में 1999 में अटल बिहारी वाजपेई ने मनोज कुमार मुखर्जी की अध्यक्षता में नेताजी की मृत्यु की जांच करने के लिए एक आयोग काग ठन भी किया गया...
❤20🤗1
August 18, 2026 7.3K 8