रेड पांडा लाल-भूरे फर, सफेद चेहरे और लंबी घनी पूंछ वाला बेहद खूबसूरत… — UP Utkarsh — TG.ME

• रेड पांडा लाल-भूरे फर, सफेद चेहरे और लंबी घनी पूंछ वाला बेहद खूबसूरत जीव है।

• हर साल सितंबर के तीसरे शनिवार को अंतरराष्ट्रीय रेड पांडा दिवस मनाया जाता है।

• वर्ष 2026 में यह दिवस 19 सितंबर को मनाया जाएगा।

• रेड पांडा मुख्य रूप से पूर्वी हिमालय और दक्षिण-पश्चिमी चीन के जंगलों में पाया जाता है।

• इसका मुख्य भोजन बांस है और यह ज्यादातर समय पेड़ों पर बिताता है।

• नाम में पांडा होने के बावजूद यह जायंट पांडा का करीबी रिश्तेदार नहीं है।

• जंगलों का नष्ट होना, अवैध शिकार और तस्करी इसके लिए बड़ी चुनौतियां हैं।

• IUCN Red List में रेड पांडा को ‘Endangered’ यानी संकटग्रस्त श्रेणी में रखा गया है।
👍5🥰3
September 19, 2026 2.3K 2