सिर्फ 7 साल की उम्र में 101 बार Hula Hoop घुमाकर Guinness World Record
बनाने वाली जयपुर की सिनाया बियानी आज ‘Jaipur Hooper’ के नाम से अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।
30 सेकंड में हाथ पर 101 rotations करके उन्होंने Under-16 category में पिछला 94 rotations का record तोड़ा। लेकिन इस एक record के पीछे महीनों की रोज़ की practice, discipline और लगातार मेहनत थी।
इतनी छोटी उम्र में ही सिनाया 65+ stages पर perform कर चुकी हैं और बच्चों को Hula Hooping सिखाने के लिए workshops भी करती हैं।
उनकी खासियत सिर्फ record बनाना नहीं, बल्कि अपने हुनर को मंच तक ले जाना और दूसरे बच्चों को भी इससे जोड़ना है।
और जब वह जयपुर के पारंपरिक गणगौर और तीज जैसे उत्सवों में Hula Hooping को राजस्थानी अंदाज के साथ पेश करती हैं, तो उनकी performance में हुनर के साथ अपनी संस्कृति की खूबसूरत झलक भी दिखाई देती है।
नन्ही उम्र, असाधारण हुनर और रोज़ की मेहनत, सिनाया दिखाती हैं कि सपनों की कोई उम्र नहीं होती।
30
2
2
1August 19, 2026 2.9K 5 10