💥TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट
शिक्षा विभाग की ओर से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजे गए पत्र में TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा से संबंधित छात्र संघों द्वारा उठाई गई मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।
पत्र के अनुसार, छात्र संघों ने मांग की है कि TRE-4 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की बेहतर तैयारी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों के चयन के उद्देश्य से—
🔹 बाल मनोविज्ञान एवं शिक्षण विधि से संबंधित प्रश्नों को परीक्षा में शामिल किया जाए।
🔹 मनोविज्ञान के 50% प्रश्न एवं GK/GS के 50% प्रश्न शामिल किए जाएं।
🔹 GK/GS के प्रश्नों में 30% प्रश्न बिहार से संबंधित हों—जिसमें बिहार का इतिहास, बिहार के राजनीतिक-आर्थिक एवं भौगोलिक क्षेत्र तथा सामान्य ज्ञान आदि शामिल हों।
🔹 छात्र संघों द्वारा यह भी मांग की गई है कि परीक्षा के बाद रिज़ल्ट में "One Candidate, One Result" की नीति अपनाई जाए।
📌 शिक्षा विभाग ने इन मांगों के संबंध में अग्रेतर कार्रवाई करने का अनुरोध BPSC से किया है।
👉 TRE-4 को लेकर अब परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों की प्रकृति पर सभी अभ्यर्थियों की नजर बनी हुई है।

6
1August 24, 2026 2.1K 1