उत्तर प्रदेश में लगभग 11,000 पदों पर भर्ती की बड़ी खुशखबरी! 🔥
साथियों, उत्तर प्रदेश में लगभग 11,000 पदों पर भर्ती होने जा रही है। यह आप सभी अभ्यर्थियों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है।
लेकिन एक महत्वपूर्ण बात मैं आप सभी को स्पष्ट रूप से बताना चाहता हूँ—UP Super TET का सिलेबस अभी पूरी तरह कन्फर्म नहीं हुआ है। सिलेबस में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है और प्रश्नों के पैटर्न को लेकर भी अभी अंतिम स्थिति स्पष्ट नहीं है।
इसलिए मेरी आप सभी से अपील है कि अभी जल्दबाजी में किसी का बैच न लें। अगर आप अभी बैच ले लेते हैं और बाद में सिलेबस में बदलाव होता है, तो संभव है कि वही कोचिंग दोबारा नया बैच शुरू करे और आपको फिर से फीस देनी पड़े।
जब तक सिलेबस और परीक्षा पैटर्न पूरी तरह कन्फर्म नहीं हो जाता, तब तक आप खुद से अपनी तैयारी जारी रखें।
आप सभी हमारे Update Classes से जुड़े हुए हैं, इसलिए आपको सही और स्पष्ट जानकारी देना हमारा नैतिक कर्तव्य है। किसी के बहकावे में आकर जल्दबाजी में पैसा खर्च न करें।
सही जानकारी का इंतजार करें, समझदारी से तैयारी करें।
धन्यवाद। 🙏
https://t.me/updatecls
10
6August 29, 2026 4.2K 1