सुपर टेट बैच के सभी विद्यार्थियों के लिए- सुपर टेट की परीक्षा को… — UJJWAL IAS AYODHYA®™ — TG.ME

सुपर टेट बैच के सभी विद्यार्थियों के लिए-
सुपर टेट की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए संस्थान द्वारा सभी विद्यार्थियों के लिए विषयवार एवं परीक्षा-उपयोगी नोट्स तैयार किए जा रहे हैं। इन नोट्स में महत्वपूर्ण तथ्यों, अवधारणाओं, संभावित प्रश्नों एवं परीक्षा की दृष्टि से आवश्यक बिंदुओं को विशेष रूप से शामिल किया जा रहा है।
बहुत जल्द सभी विषयों के सम्पूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण नोट्स आप सभी विद्यार्थियों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे, ताकि आपकी तैयारी को और अधिक मजबूत एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।

🎯 संस्थान का एकमात्र लक्ष्य है—
सुपर टेट में प्रदेश में सर्वाधिक चयन देकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करना।
⭐️ कमजोर विषय के विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था
यदि किसी विद्यार्थी को किसी विशेष विषय या टॉपिक को समझने में कठिनाई हो रही है, तो बिल्कुल चिंता न करें।
संस्थान द्वारा ऐसे विद्यार्थियों की आवश्यकता के अनुसार अलग से विशेष कक्षाएं (Special Classes) संचालित की जाएंगी, ताकि उनकी विषयगत कमजोरी को दूर करके उन्हें परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार किया जा सके।
❤19👍1
September 6, 2026 4K