महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स
** सप्तकोटेश्वर मंदिर**
गोवा के दिवार (दिवर/दीवर) द्वीप स्थित प्राचीन सप्तकोटेश्वर मंदिर स्थल पर पुनर्स्थापन कार्य के दौरान 14वीं–16वीं शताब्दी के पुरातात्त्विक अवशेषों की खोज की गई है।
कोटी तीर्थ और माधवाची तळी के मध्य पुराने मार्ग पर किये गए पुनर्स्थापन कार्य से ऐसे अवशेष प्राप्त हुए हैं, जो मंदिर के निर्माण और पुनर्निर्माण के क्रमिक चरणों की ओर संकेत करते हैं।
प्राप्त अवशेषों में कीर्तिमुख आकृति, जिसे परंपरागत रूप से मंदिर के प्रवेश द्वारों के ऊपर उकेरा जाता है; एक नक्काशीदार स्तंभ शीर्ष, जो पूर्ववर्ती संरचना की स्थापत्य परिष्कृतता को दर्शाता है; तथा देव खोस्तम के भाग शामिल हैं, जिनका उपयोग मंदिर के भीतर मूर्तियों को स्थापित करने के लिये किया जाता था।
सप्तकोटेश्वर मंदिर
शैव परंपरा: सप्तकोटेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और इसे कोंकण क्षेत्र के प्रमुख शैव मंदिरों में से एक माना जाता है।
3
1September 4, 2026 1.9K 3