आज the bharatmitra news के अभिषेक भारती जी ने खुलासा किया कि JSSC-CGL परीक्षा में हुई धांधली में केवल एक अभय तिवारी नहीं बल्कि कई अन्य ग्रुप भी परीक्षा से 1-2 दिन पहले प्रश्न-उत्तर रटवाने का खेल कर रहे थे. अभय तिवारी तो इनमें सबसे छोटा ग्रुप था. लेकिन एक बड़ा प्रश्न है कि सीआईडी द्वारा इस मामले की लगभग एक वर्ष से चल रही जाँच के बावजूद जाँच एजेंसी को इन बातों को जानकारी नहीं मिली. इधर समाचार/सोशल मीडिया में ख़बरें आने पर CID की जाँच की दिशा तय होती दिख रही है. और सबसे आश्चर्यजनक तो यह है कि इन सारे तथ्यों के सामने आने के बाद भी कुछ लोग मानते हैं कि CID की जाँच की दिशा सही है. हमारा स्पष्ट मानना है कि जब तक धांधली के इस अति-व्यापक मामले में CBI व ED को शामिल नहीं किया जाता है, तब तक दूध का दूध व पानी का पानी होना सम्भव नहीं है. यह राज्य के लाखों धोखा खाए और कई ईमानदारी व मेहनत से परीक्षा में सफल हुए बच्चों के भविष्य का प्रश्न है. अतः CBI व ED की जाँच के सम्बंध में सभी को आवाज उठाना चाहिए.
धन्यवाद
140
15
4August 27, 2026 5.3K 5