उत्तर प्रदेश के प्रतियोगी छात्र साथियों से अपील शिक्षा सेवा चयन आयोग… — TGT/PGT/LT grade/GIC/BPSC TRE 4.0/KVS/NVS/EMRS/DSSSB Teaching exam/job[Biology,Science] — TG.ME

TGT/PGT/LT grade/GIC/BPSC TRE 4.0/KVS/NVS/EMRS/DSSSB Teaching exam/job[Biology,Science]इन सबका जिम्मेदार अनिल सिंह है , मैं व्यक्तिगत रूप से कभी किसी का नाम लेकर नहीं कहता लेकिन अब कहना पड़ रहा है , इसके पुरानी नियमावली के चक्कर में जूनियर की भर्ती जो भविष्य में खजाना बनती , वह अब गई तेल लेने
उत्तर प्रदेश के प्रतियोगी छात्र साथियों से अपील
शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आगामी टीजीटी भर्ती के विज्ञापन में TET लागू किए जाने की बात समाचार पत्रों के माध्यम से सामने आ रही है। यदि 2026 के नए विज्ञापन में TET की अनिवार्यता लागू की जाती है, तो यह सवाल स्वाभाविक रूप से उठेगा कि पूर्व में जारी टीजीटी भर्तियों—2010, 2011-13, 2016, 2021 और 2022—में चयनित अभ्यर्थियों की स्थिति क्या होगी? क्या उन भर्तियों में भी TET की अनिवार्यता का प्रभाव लागू होगा?
आयोग की ओर से हाईकोर्ट में यह तर्क दिया गया है कि TGT शिक्षक कक्षा 9-10 के लिए नियुक्त होते हैं। लेकिन प्रश्न यह है कि यदि 2010 के बाद की गाइडलाइन के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के लिए भी TET आवश्यक माना गया है, तो कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले शिक्षकों की नियुक्ति और उनकी योग्यता का निर्धारण किस आधार पर होगा?
स्पष्ट है कि यह विषय अत्यंत जटिल है और इसके दूरगामी प्रभाव हो सकते हैं। इसलिए इन कानूनी और तकनीकी उलझनों में फँसने के बजाय अब आवश्यकता है कि प्रतियोगी छात्र अपने अधिकार और समयबद्ध भर्ती के लिए आयोग पर प्रभावी दबाव बनाएँ।
हमारी प्राथमिक मांग स्पष्ट होनी चाहिए—
👉 टीजीटी का विज्ञापन हर हाल में 15 सितंबर तक जारी हो।
👉 भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए।
👉 15 जनवरी से पहले चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाए।
साथियों, अब समय केवल चर्चा करने का नहीं, बल्कि संगठित होकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग उठाने का है।
टीजीटी भर्ती समयबद्ध हो—यही प्रतियोगी छात्रों की आवाज है।

प्रतियोगी छात्र, इलाहाबाद

[email protected]/thisisjaved786
Telegram
TGT/PGT/LT grade/GIC/BPSC TRE 4.0/KVS/NVS/EMRS/DSSSB Teaching exam/job[Biology,Science]
Biology, Science, competitive Exams Railway group d NTPC SSC bank teaching TGT PGT KVS UTET CTET REET HTET JTET MPTET BSTET, DSSSB JSSSC BSSSC BPSC UPPCS JPSC MPPCS RPSC Science for All exams &All State board https://youtube.com/@scienceclasses575?si=1
September 3, 2026 60