Chhoti_Jeet ❤️तुम रोज बड़ी-बड़ी बातें करते हो — "टॉपर बनूंगा"… — The Versatile Mentor — TG.ME

#Chhoti_Jeet

❤️तुम रोज बड़ी-बड़ी बातें करते हो — "टॉपर बनूंगा", "फर्स्ट अटेम्प्ट में निकालूंगा।" पर आज तुमने कौन सी छोटी जीत हासिल की?

💛सिलेक्शन कोई एक बड़ा पहाड़ नहीं जिसे एक छलांग में पार करना है। ये रोज की छोटी-छोटी जीतों का जोड़ है।

💚आज 30 सवाल टाइम पर हल किए — जीत। एक कमजोर टॉपिक क्लियर किया — जीत। बिना फोन उठाए 2 घंटे पढ़े — जीत।

💙ये छोटी जीतें ही मिलकर एक दिन बड़ी जीत बनती हैं। जो इन्हें नजरअंदाज करता है, वो बड़ी जीत के लायक कभी नहीं बन पाता।

💜रोज सोने से पहले खुद से पूछो — आज मैंने खुद को कल से बेहतर बनाने के लिए क्या किया?

❤️अगर जवाब "कुछ नहीं" है, तो कल इसे बदलना।

🙃बूंद-बूंद से ही घड़ा भरता है, एक ही झटके में समुंदर नहीं मिलता।

Join- https://t.me/Theversatilementor

धन्यवाद
Telegram
The Versatile Mentor
A one stop mentorship and guidance place by toppers for SSC BANK and RAILWAY Exams
❤171🙏17🔥10👍4👌3
August 23, 2026 17.8K 43